Mausam Ki Jankari : हरियाणा के कई जिलों में हल्की बारिश के साथ चली तेज आंधी, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

Mausam Ki Jankari : हरियाणा के कई जिलों में हल्की बारिश के साथ चली तेज आंधी, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम
X
पश्चिमी विक्षोभ के चलते बृहस्पतिवार को हरियाणा के कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। सायं के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते बृहस्पतिवार को हरियाणा के कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। सायं के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। गत तीन दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर शक्रवार को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद लोगों को फिर से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

राजकीय महाविद्यालय के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डा. चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार सुबह तक सक्रिय मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा, एनसीआर दिल्ली से पूर्ण रूप हट जाएगा। पिछले दो-तीन दिनों से मौसम प्रणाली के चलते सम्पूर्ण इलाके में चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने की वजह से हवाओं की दिशा दक्षिणी पूर्वी रही तथा 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। जिसके चलते कई जिलों में आंधी व आंशिक बादलवाही देखने को मिली। वहीं बादल छाए रहने व हल्की बूंदाबांदी से हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान में 3.0 से 5.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। राजस्थान में बारिश के बाद बादल हरियाणा की ओर चले। जिससे सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, नारनौल, सतनाली, अटेली, कनीना, नांगल चौधरी, रेवाड़ी, पलवल, नूहं, मेवात, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र आदि जिलों में हलकी बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

अब तापमान में होगी बढ़ोतरी

डा. चन्द्रमोहन ने बताया कि पिछले दो तीन दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर कल होगा खत्म और भीषण गर्मी फिर से अपने तीखे तेवरों से आगाज करने के लिए आतुर है इसके साथ ही साथ सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में तापमान में फिर से छलांग देखने को मिलेगी और हीट बेव लू अपने प्रचण्ड कहर से बरसने बाला है। शुक्रवार सुबह तक सक्रिय मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा एनसीआर दिल्ली से पूर्ण रूप हट जाएगा। पिछले दो तीन दिनों से मौसम प्रणाली द्वारा सम्पूर्ण इलाके में चक्रवातीय सरकुलेशन बनने की वजह से हवाओं की दिशा दक्षिणी पूर्वी और 25 से 30, किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थी।

आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और 43.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया जबकि हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस और 27.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। यानि दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

शुक्रवार से प्रति चक्रवातीय सर्कुलेशन फिर से राजस्थान और गुजरात पर पहुंच जाएगा जिसकी वजह से पवनों की दिशा पश्चिमी हो जाएगी और बलूचिस्तान और थार मरुस्थल की गर्म और उष्ण वह तीक्ष्ण हीट बेव लू चलने की प्रबल संभावनाएं बन रही है। जिनकी वजह से सम्पूर्ण इलाके से नमी नदारद हों जाएगी और भीषण गर्मी के साथ प्रचण्ड हीट बेव लू अपना ताण्डव दिखाएगी और सूर्य के जलती तपती लंपटों के शोले फिर आमजन को प्रभावित करने वाली है।इन सभी गतिविधियों से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी और उछाल देखने को मिलेगी।


Tags

Next Story