Mausam Ki Jankari : हरियाणा में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा तापतान, गुरुग्राम सहित ये शहर रहे सबसे ठंडे

Mausam Ki Jankari : हरियाणा में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा तापतान, गुरुग्राम सहित ये शहर रहे सबसे ठंडे
X
एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हो रहें हैं। इनके प्रभाव से लगातार उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी हो रही है और मैदानी राज्यों राजस्थान, हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में केवल हल्की बादलवाही ही देखने को मिल रही है।

Mausam Update : देश के सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में हिमालय की ठंडी हवाओं से पारा गोते लगाने लगा है जिस कारण सम्पूर्ण इलाके में सुबह शाम ठंड का आगाज होने लगा है। जबकि दिन के समय मौसम साफ और चमकदार धूप खिली रहने से मौसम सुहावना बना हुआ है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हो रहें हैं। इनके प्रभाव से लगातार उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी हो रही है और मैदानी राज्यों राजस्थान, हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में केवल हल्की बादलवाही ही देखने को मिल रही है। जब तक कोई मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होगा तब तक मैदानी राज्यों में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा।

दिसंबर के प्रथम सप्ताहांत तक हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। रविवार को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जम्मू कश्मीर, लेह लद्दाख, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में हल्की बारिश और हिमपात की गतिविधियां दर्ज की गई। जबकि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली, उत्तरप्रदेश और मध्य प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क बना रहा। हालांकि दिसंबर के पहले सप्ताहांत तक दो-तीन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिस कारण केवल उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी जबकि हिमालय पर्वत की उत्तरी पश्चिमी बर्फिली पवनों से पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली, उत्तर प्रदेश में दिनों में ठिठुरन बढ़ेगी।

सुबह और शाम के समय जब हवाएं शांत रहेंगी उस समय कुछ स्थानों पर हल्की धुंध भी देखी जाएगी। इस दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में दिसंबर के पहले सप्ताहांत तक मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा उसके बाद कुछ मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना बन रही है जिस कारण मैदानी राज्यों में बारिश की गतिविधियों की संभावना है। किसानों को सलाह दी जाती है कि मौसम अनुसार वे अपनी फसलों में सिंचाई करते रहें। रविवार को मैदानी राज्यों में पंजाब का जालंधर न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री के साथ प्रथम स्थान पर और पंजाब का ही मोगा 7.1 डिग्री तापमान के साथ द्वितीय स्थान पर और राजस्थान का फतेहपुर शेखावाटी 7.1 डिग्री तापमान से तृतीय स्थान पर रहा। जबकि हरियाणा के बालसमंद हिसार में न्यूनतम तापतान 8.0 डिग्री, गुड़गांव Aws में 8.2 डिग्री और हिसार में 8.3 डिग्री रहा।

रविवार को हरियाणा के शहरों में न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा

बालसमंद हिसार में 8.0, गुड़गांव Aws में 8.2, हिसार में 8.3, महेंद्रगढ़ Kvk में 8.4, कौल कैथल में 8.9, यमुनानगर में 8.9, नारनौल में 9.0, सिवानी भिवानी में 9.2, अंबाला Aws में 9.4, झज्जर में 9.6, इंद्री करनाल में 9.7, फतेहाबाद में 9.7, भिवानी में 9.7, जींद में 9.8, सिरसा में 10.0, रोहतक में 10.0, महेंद्रगढ़ Aws में 10.4, चंडीगढ़ सिटी में 10.9, चंडीगढ़ Aws में 11.0

स्तोत्र-: भारतीय मौसम विभाग

Tags

Next Story