Mausam Ki Jankari : देश पर चक्रवातीय तूफान जवाद का खतरा, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, हरियाणा-दिल्ली में Yellow अलर्ट

हरिभूमि न्यूज : नारनौल
भारत पर एक शक्तिशाली भीषण चक्रवातीय तूफान जवाद का खतरा मंडरा रहा है। यह तूफान पहले अक्टूबर के महीने में बनने जा रहा था, लेकिन उस समय टल गया था, क्योंकि वह केवल डिप डिप्रेशन लो प्रेशर एरिया में ही रह गया था। उस समय उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय मौसम प्रणाली वैस्टर्न डिस्टरबेंस के मिलन से उड़ीसा व आंध्र प्रदेश तथा उतरी पर्वतीय क्षेत्रों उत्तराखंड, मैदानी क्षेत्रों पर बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। जिसने भारी तबाही मचाई थी। जिसकी आहट अब एक बार फिर से सुनाई देने लगी है।
राजकीय महाविद्यालय के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डा. चंद्र मोहन ने बताया कि आने वाले समय में बंगाल की खाड़ी में एक और शक्तिशाली चक्रवातीय प्रणाली जवाद बनने जा रहा हैै। थोडे़ से समय अंतराल में ताऊते, यास, ग़ुलाब, फिर शाहिन और अब चक्रवात जवाद बनने की संभावनाएं बन रही है। इसके अलावा मानसून की वापसी के बाद भी देश के आधे से अधिक भागों में बारिश की गतिविधियां होने के पीछे ला-लीना सक्रिय मौसम प्रणाली का बिशेष योगदान है। जिसकी वजह से बार-बार मौसम प्रणाली विकसित हो रही है। वर्तमान में सक्रिय मौसम प्रणाली अरब सागर में लो प्रेशर एरिया से नमी वाली हवाओं और पर्वतीय क्षेत्रों में एक कमजोर वैस्टर्न डिस्टरबेंस के मिलन से एक व दो दिसंबर को बादल छाए रहे। इस प्रणाली का मुख्य प्रभाव केवल महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड पर ही होगा।
इसके अलावा एक सक्रिय वैस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से तीन दिसंबर को सुबह 2:30 से 5:30 बजे तक सीमित क्षेत्रों उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व हरियाणा के दो तीन जिलों जैसे यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना बन रही है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया जो बाद में डिप डिप्रेशन लो प्रेशर एरिया से एक शक्तिशाली चक्रवातीय तूफान जवाद बनने की संभावनाएं बन रही है। जिसका लैंडफाल उड़ीसा व आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों पर तीन दिसंबर को होने की संभावना है। जिससे हवाओं की गति 70-80 किलो मीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।
एनसीआर-दिल्ली और हरियाणा में येलो अलर्ट
इसकी वजह से मौसम विभाग ने उड़ीसा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल पर रेड ( Red Alert ) व ओरेंज अलर्ट ( Orange Alert ) जारी किया है। साथ ही साथ उत्तर दिशा में एक वैस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय सशक्त मौसम प्रणाली बन रही हैं, पवनों की गति 30-50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। जिसकी वजह से मैदानी क्षेत्रों पर फिर से चक्रवात जवाद के प्रभाव से पूर्वी नमी वाली हवाओं व पछुआ हवाओं का मिलन होगा। जिसकी वजह से पांच-छह दिसंबर को हरियाणा, एनसीआर दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड में बारिश की गतिविधियां देखी जा सकेंगी। पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी हिमपात होगा। मैदानी भागों पर बारिश के साथ कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी होगी। जिससे तापमान में गिरावट आएगी और तेज हवा चलेंगी। जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके में शीतलहर चलने की संभावनाएं बन रही है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली, हिमाचल प्रदेश पर पांच-छह दिसंबर को येलो अलर्ट ( Yellow Alert ) जारी कर दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS