Mausam Ki Jankari : हरियाणा सहित कई राज्यों में बदला Weather, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, जानें मौसम का हाल

Mausam Ki Jankari : हरियाणा सहित कई राज्यों में बदला Weather, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, जानें मौसम का हाल
X
सम्पूर्ण मैदानी राज्यों राजस्थान, हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अब आमजन को राहत के संकेत मिलने लगे हैं क्योंकि यहां अब प्री मानसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं और कई दिन बारिश के आसार हैं।

Mausam Ki Jankari

वर्तमान में मरूस्थलीय पश्चिमी शुष्क गर्म हवाओं का प्रभाव मैदानी राज्यों राजस्थान, पंजाब, हरियाणा व एनसीआर दिल्ली पर लगातार जारी है जिससे सम्पूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। साथ ही साथ आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने लगे हैं। जिस कारण अब सम्पूर्ण मैदानी राज्यों राजस्थान, हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अब आमजन को राहत के संकेत मिलने लगे हैं क्योंकि मैदानी राज्यों पर अब प्री मानसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं। वर्तमान मौसम प्रणाली कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर शुक्रवार दोपहर बाद राजस्थान, पंजाब, हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में देखने को मिला। हरियाणा के कई जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक व सोनीपत आदि में शुक्रवार को हलकी बारिश के साथ आंधी भी चली।

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि 19 मई की रात्रि के समय एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश करने से पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन बना। जिससे शुक्रवार को दोपहर बाद राजस्थान में उत्तरी जिलों पर तेज़ गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और आंधी अंधड़ और साथ ही हल्की बारिश गतिविधियां शुरू हो गई और उसके बाद हरियाणा के पश्चिमी दक्षिणी जिलों में अनेक स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और साथ ही साथ आंधी अंधड़ व हल्की बूंदाबांदी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं। इससे आमजन को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

परन्तु शुक्रवार को हरियाणा व एनसीआर के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 7.0 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। हरियाणा में अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री से 47.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। आने वाले दिनों 21 से 24 मई के बीच प्री मानसून की गतिविधियां ( हल्की बारिश तेज गति से हवाएं चलने और अंधड़ आंधी आदि ) शुरू होने की वजह से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट दर्ज होगी और साथ ही साथ सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में भीषण गर्मी और प्रचण्ड हीट बेव लू से आमजन को राहत मिलेगी।

Tags

Next Story