मौसम की जानकारी : हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में आज रात बदलेगा मौसम, मध्यम से भारी बारिश के आसार

Mausam Ki Jankari : बंगाल की खाड़ी से सशक्त डिप डिप्रेशन लो प्रेशर एरिया धीरे-धीरे मध्य भारत में पहुंच गया है जिसका आज रात्रि से ही हरियाणा और एनसीआर-दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों पर प्रभाव पड़ना शुरू हो जाएगा। जिसका यहां सशक्त वेस्टर्न डिस्टरबेंस से मिलन होगा, जिस कारण मध्यम से भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। नारनौल के राजकीय महाविद्यालय के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग ने पूरे हरियाणा और एनसीआर-दिल्ली के साथ-साथ, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
पूर्वी हरियाणा के जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना
हरियाणा में पंचकुला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, रोहतक, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, नारनौल, रेवाड़ी, नूंह, मेवात, पलवल, सोनीपत, झज्जर, गुड़गांव, फरीदाबाद और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। उपर्युक्त स्थानों में पूर्वी हरियाणा के जिलों में और राजधानी चंडीगढ़ में व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वज्रपात की गतिविधियां और ओलावृष्टि व तेज से भारी बारिश हो सकती है।
किसानों के लिए सलाह, लोग पहाड़ों पर जाने से बचें
किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अगले दो-तीन दिनों तक कृषि संबंधित कार्य जैसे बिजाई कटाई या अन्य कार्य रोक दें। आम नागरिकों और व्यापारियों को सलाह है कि इस सप्ताहांत पहाड़ों पर जाने से बचें और अपनी यात्रा को स्थगित करें क्योंकि वर्तमान मौसमी परिदृश्य किसी भी प्रकार से अनुकूल नहीं है। मौसमी स्थिति को देखते हुए पहाड़ो पर भूस्खलन, अकस्मात बाढ़ और बादल फटना जैसी घटनाओ से बिल्कुल इनकार नहीं किया जाता, सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS