Mausam Update : सर्दी की तरह इस बार गर्मी भी तोड़ेगी रिकॉर्ड, जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

Mausam Update : हरियाणा व एनसीआर दिल्ली ने गर्मी ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से पूरी दुनिया के मौसम चक्र पर असर पड़ रहा है। हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में पिछले साल मानसून के सीजन में रिकार्ड तोड़ बारिश हुई तो इस साल जनवरी महीने में पड़ी ठंड ने कई सालों का रिकार्ड तोड़ दिया। इस प्रकार के अप्रत्याशित मौसमी उतार-चढ़ाव के पीछे जलवायु परिवर्तन ही प्रमुख कारण है।
अब गर्मी के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस बार कड़ाके की ठंड की तरह कड़ाके की गर्मी का भी रिकार्ड टूटेगा। आने वाले दिनों में अब किसी भी प्रकार की कमजोर या सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय प्रणाली उत्तर भारत को प्रभावित नहीं करेगी। इसके साथ ही आमतौर पर संपूर्ण इलाका शुष्क बना रहने की संभावना है। सम्पूर्ण मैदानी इलाकों यानी पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश में अगले 8-10 दिन तक मौसम बिल्कुल साफ औऱ गर्म रहेगा और अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। इस हफ्ते की शुरुआत से अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी।
14 मार्च के बाद लगातार बढ़ेगा मौसम
14 मार्च के बाद से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी बड़े पैमाने पर दर्ज की जाएगी औऱ उसके अगले 6-7 दिनों तक बेमौसमी तेज़ गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान उत्तर भारत में अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस तक या इससे ऊपर भी जा सकता है। खासकर राजस्थान और हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में 35.0 डिग्री सेल्सियस से 45.0 डिग्री सेल्सियस तापमान तक रहने की संभावनाएं बन रही है। उत्तर भारत में 18 मार्च के आसपास एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आ सकता है। मगर उसका असर सिर्फ पहाडी इलाकों तक ही सीमित रहने की उम्मीद है। मैदानी इलाकों में किसी भी प्रकार की बारिश की गतिविधियों की उम्मीद नहीं है।
राजस्थान और गुजरात पर एक प्रति चक्रवात
राजस्थान और गुजरात पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है जिसकी वजह से पवनों की दिशा और गति में बदलाव होने से और संपूर्ण हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में सुबह से ही तेज चमकीली धूप खिली रहने से और पश्चिमी दक्षिणी हरियाणा के जिलों (शुष्क क्षेत्रों ) में गर्मी अपने तीखे और प्रचण्ड तेवरों से आगाज करेंगी और आने वाले दिनों में तेज गर्म हवाएं (हीट वेब) चलने की प्रबल संभावनाएं बन रही है। आने वाले दिनों में तीव्र गर्म हवाओं ( हीट वेव ) की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की प्रबल संभावना है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS