Mausam Update : भीषण गर्मी के लिए तैयार रहें हरियाणा और दिल्ली के लोग, IMD ने दी ये चेतावनी

Mausam Update : भीषण गर्मी के लिए तैयार रहें हरियाणा और दिल्ली के लोग, IMD ने दी ये चेतावनी
X
पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तरी मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा, राजस्थान, एनसीआर व दिल्ली से हट गया है। जिसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है

Mausam Update : पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तरी मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा, राजस्थान, एनसीआर व दिल्ली से हट गया है। जिसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है और सम्पूर्ण इलाके में भीषण आग उगलती पसीने और उमस वाली गर्मी होने लगी है और लोगों को लू के थपेड़े सहन करने पड़ रहे हैं। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डाक्टर चंद्रमोहन ने बताया कि शनिवार को हरियाणा व एनसीआर दिल्ली से पश्चिमी विक्षोभ का असर तकरीबन हट चुका है और राजस्थान पर बना प्रति चक्रवातीय सर्कुलेशन भी समाप्त हो चुका है।

अब सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में एक बार फिर बलुचिस्तान और थार मरुस्थल की गर्म और शुष्क हवाओं का आगमन शुरू हो गया है यानी पवनों की दिशा दक्षिणी पूर्वी से फिर से पश्चिमी हो गई है‌ जिस कारण हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में तापमान फिर से उछाल लगाने लगा है। शनिवार को हरियाणा व एनसीआर दिल्ली के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया और हरियाणा के पश्चिमी दक्षिणी जिलों में तापमान 41.0 डिग्री से 43.4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। आने वाली 12 मई को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव मैदानी राज्यों पर न के बराबर रहने वाला है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बनने वाली मौसम प्रणाली समुद्री चक्रवात असानी की वजह से हवाओं की दिशा बंगाल की खाड़ी की ओर होने की संभावनाएं वन रहीं हैं, जिसकी वजह से वर्तमान दक्षिणी पूर्वी नमी वाली पवनों और बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियों से बनी नमी भी इस मौसमी प्रणाली समुद्री चक्रवात द्वारा खींच ली जाएगी। इस कारण सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, एनसीआर दिल्ली और जिला महेंद्रगढ़ से नमी नदारद हो जाएगी और आने वाला सप्ताह में तापमान में बढ़ोतरी जारी रहने वाली है। तापमान में 45.0 से 48.0 तक या इससे अधिक पहुंचने की संभावना बन रही है।

Tags

Next Story