Weather Update : हरियाणा सहित दिल्ली NCR में मौसम ने मारी पलटी, जल्द बारिश हाेने की संभावना

Mausam Ki Jankari
शुक्रवार अलसुबह ही भारतीय उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक ताजा कमजोर मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ के प्रवेश करने से दोपहर से पहले ही उत्तरी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन बना। इसके साथ ही एक तिरछी टर्फ रेखा जो सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी, दादरी, रेवाड़ी व पलवल होती हुई उत्तर प्रदेश के मथुरा से होती हुई और मध्य प्रदेश तक बनने की वजह से हरियाणा के हिसार, सिवानी, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, नांगल सिरोही, कोसली, ढहीना, रेवाड़ी, गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल, सोहना, तावडू व एनसीआर दिल्ली में अनेक स्थानों पर शुक्रवार को 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और अंधड़, आंधी और गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी, बारिश व एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिली।
शुक्रवार को हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में दोपहर से पहले मौसम प्रणाली द्वारा नए बादलों का फूटाव हुआ और दोपहर बाद उपरोक्त स्थानों पर प्री मानसून गतिविधियां दर्ज की गई। हालांकि यह कमजोर मौसम प्रणाली है परन्तु आज हरियाणा व एनसीआर में कुछ और स्थानों पर गतिविधियां देखने को मिलेगी। शनिवार को इस प्रणाली द्वारा हरियाणा के उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और चंडीगढ़ के साथ शेष हरियाणा के कुछ स्थानों पर आंशिक प्रभाव दिखाई देने की संभावना हैं। इस मौसम प्रणाली द्वारा 30 मई तक हरियाणा एनसीआर व दिल्ली में कुछ स्थानों पर बीच बीच में प्री मानसून गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा शुक्रवार 27 मई को मानसून गतिविधियां शुरू हो जाएंगी और हरियाणा के उत्तरी पूर्वी जिलों में जून महीने के अंत में मानसून पहुंचने की प्रबल संभावना बन रही है।
शुक्रवार को नौतपा का तीसरा दिन रहा जिसका प्रभाव आज़ भी नहीं देखने को मिला। परन्तु हरियाणा व एनसीआर दिल्ली के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज नहीं हुई। आज हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस से 42.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है और सूबे में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़त दर्ज हुई है। आज और दो तीन दिनों तक हरियाणा के जिन स्थानों पर (प्रभावित क्षेत्र ) जहां प्री मानसून गतिविधियां हुई है और होंगी साथ ही पवनों की दिशा (नमी वाली दक्षिणी पूर्वी) और रफ्तार में बदलाव होने के साथ बादलवाही और अंधड़ आंधी की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज होगी। जिसकी वजह से नौतपा की भीषण गर्मी की चुभन और प्रचण्ड हीट बेव लू के थपेड़ो से आमजन को राहत मिली और मौसम खुशगवार हो गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS