एमबीबीएस की छात्राएं आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का प्रशिक्षण लेंगी

हरिभूमि न्यूज : गोहाना
गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कालेज से एमबीबीएस की 25 छात्राएं शुक्रवार को भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के माडू सिंह मेमोरियल आयुर्वेद संस्थान में पहुंची। इंटर्न छात्राएं संस्थान के आयुर्वेद अस्पताल में एक सप्ताह तक आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का प्रशिक्षण लेंगी।
आयुर्वेद संस्थान के प्राचार्य डा. महेश दाधीच ने बताया कि हाल ही में मेडिकल कॉलेज और आयुर्वेद कालेज के बीच एमओयू हुआ था। इसके तहत आयुर्वेद कॉलेज की इंटर्नस छात्राएं मेडिकल प्रशिक्षण के लिए मेडिकल कालेज और मेडिकल कालेज की छात्राएं आयुर्वेद पद्धति जानने के लिए आयुर्वेद संस्थान आएंगी। मेडिकल कालेज की छात्राओं से रूबरू होते हुए प्रो महेश दाधीच ने आयुर्वेद के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद पद्धति में न केवल रोग का इलाज किया जाता है बल्कि रोग के कारणों को जानकर भविष्य में भी ऐसा रोग न हो पद्धति के तहत इलाज किया जाता है। उ
न्होंने बताया की आयुर्वेद में बहुत सारी बीमारियों की जड़ पेट को माना गया है। अगर आपका पाचन तंत्र ठीक नहीं है तो आप कई रोगों की चपेट में आ सकते हैं। मोटापा भी मनुष्य का शत्रु है। अगर हम आयुर्वेद के अनुसार अपना व्यवहार और आहार अपना ले तो रोग मुक्त रह सकते है। इस मौके पर अस्पताल के उपाधीक्षक डा. महेंद्र शर्मा ने आयुर्वेद के प्रमुख सिद्धांत व क्लीनिकल विषयों के बारे में बताया। फामेर्सी प्रभारी डा. पीयूष चौधरी ने आयुर्वेद में बनने वाली दवाओं के निर्माण के बारे में जानकारी दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS