NIRF Ranking : एमडीयू और कुवि देश के श्रेष्ठ 100 विश्विविद्यालयों में शामिल

NIRF Ranking : एमडीयू और कुवि देश के श्रेष्ठ 100 विश्विविद्यालयों में शामिल
X
मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा जारी इंस्टीट्यूशनल रैंकिग फ्रेमवर्क (एनआरआइएफ) रैंकिग में एमडीयू 76वां और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय 99वां रैंक प्राप्त कर देश के श्रेष्ठ 100 विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल हो गया।

हरिभूमि न्यूज:रोहतक/कुरुक्षेत्र

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक(Ramesh Pokhriyal Nishank) ने बृहस्पतिवार को आनलाइन माध्यम से नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) की साल 2020 रैंकिंग की सूची जारी की। इसमें ए प्लस महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) को 76वां रैंक और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (Kurukshetra University) ने 99वां स्थान हासिल किया हुआ है। वहीं इस सूची में महर्षि मारकंडेश्वर विवि, अंबाला 93वां रैंक पर, गुरु जंभेवश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार 94वां रैंक मिला है।

कुलपति प्रो. राजबीर सिंह कुलाधिपति सत्य देव नारायण आर्य तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया है। वहीं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने 99वां स्थान हासिल किया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीता खन्ना ने इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय देश के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में से एक है। कुलपति ने इस विशेष उपलब्धि के लिए एनआईआरएफ केे नोडल आफिसर प्रो. दिनेश कुमार व उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस सर्वेक्षण में विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों को प्रदर्शित कर पाया जिसके कारण ही विश्वविद्यालय को यह स्थान मिला है। कुलपति ने कहा कि आने वाले वर्षों में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का लक्ष्य ओर बेहतर रैकिंग प्राप्त कर उच्च शिक्षण संस्थानों की सूची में शामिल होना है। इसके लिए शिक्षकों की नियुक्तियों और शोध को बढ़ावा देने वाले मापदंडों परकार्य किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ भगवान सिंह ने कहा है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने देश के विश्वविद्यालयों में से 99वां स्थान मिलना विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह शिक्षकों व कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि विश्वविद्यालय को देशभर में अच्छी रैंकिंग मिली है।

कुरुक्षेत्र विवि ने प्रदेश का नाम रोशन किया

राष्ट्रीय स्तर पर रैंकिंग हासिल कर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने हरियाणा का नाम रोशन किया है। एनआईआरएफ के नोडल आफिसर प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि एमएचआरडी की ओर से जारी रैंकिंग में विश्वविद्यालय को टीचिंग, लर्निंग एंड रिसोर्स में से 49.89, रिसर्च एंड प्रोफेशनल प्रेक्टिस में 9.95, ग्रेजुएट आउटकम में 68.15, आउटरिच व इनक्लूसिविटी में 48.88 व पर्सेप्शन में 33.21 अंक मिले हैं। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने रैकिंग के सभी मापदंडों पर खरा उतरते हुए उच्च रैंकिंग हासिल किए है।

Tags

Next Story