बड़ी कार्रवाई : हांसी नप के एमई, गुहला चीका नपा के सचिव सहित सिसाय और नरवाना नगर पालिका के जेई सस्पेंड

बड़ी कार्रवाई : हांसी नप के एमई, गुहला चीका नपा के सचिव सहित सिसाय और नरवाना नगर पालिका के जेई सस्पेंड
X
इस संबंध में नगर निकाय विभाग के एडश्निल चीफ सेक्रेटरी एसएन रॉय ने आदेश जारी किए हैं।

हरिभूमि न्यूज : हांसी

नगर निकाय विभाग ने हांसी नगर परिषद् के एमई जयवीर सिंह और सिसाय नगर पालिका के जेई संदीप कुमार को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इस संबंध में नगर निकाय विभाग के एडश्निल चीफ सेक्रेटरी एसएन रॉय ने आदेश जारी किए हैं। इस पत्र में नगर पालिका चीका के सचिव मोहन लाल और नगर पालिका नरवाना के जेई धर्मवीर सिंह के भी नाम शामिल हैं। इन दोनों को भी सस्पेंड किया गया है। यदि हांसी नगर परिषद् के एमई जयवीर सिंह और सिसाय नगर पालिका के जेई की सस्पेंसन की बात की जाए तो यह पूरा मामला बरवाला नगर पालिका में हुए स्ट्रीट लाइट घोटाले और चहेतों को टेंडर जारी करने का बताया जा रहा है।

इस पूरे मामले की जांच नगर निगम हिसार की ज्वाइंट कमश्निर बेलिना ने की थी। उसके बाद सरकार ने इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। बताते हैं कि बरवाला नगर पालिका में चार करोड़ रुपये का स्ट्रीट लाइट घोटाला चर्चा में आया था। साथ ही इन पर वहां करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का टेंडर अपने चहेतों को देने का आरोप लगा था। ये घोटाले सुर्खियों में आने के बाद नगर निगम हिसार के अधिकारियों ने बरवाला नपा का रिकॉर्ड तलब किया था। कहा गया था कि 20 जून 2019 के बाद जो भी विकास कार्य हुए हैं, उनका पूरा रिकॉर्ड नगर निगम हिसार के कार्यकारी अभियंता को सौंपा जाए। बरवाला के पार्षद जगदीश गुलाटी ने इस संदर्भ में गृह एवं शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री अनिल विज को एक लिखित शिकायत भी दी थी। बताते हैं कि इस दौरान एमई जयवीर सिंह और सिसाय नगर पालिका के जेई संदीप कुमार बरवाला नगर पालिका में ही कार्यरत थे। हांसी से बीजेपी विधायक विनोद भ्याणा ने भी बृहस्पिवार को हांसी नगर परिषद का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें कई खामिया मिली थी और अधिकारियों को इसके लिए फटकार लगाई थी।

नगर निकाय मंत्री अनिल विज ने दिए थे जांच के आदेश

पार्षद ने आरोप लगाया था कि इस अधिकारी ने भ्रष्टाचार की तमाम हदें पार कर दी। इसलिए इसके सभी कार्यों की पारदर्शी तरीके से जांच की जाए और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस पत्र के आधार पर अनिल विज ने जांच के आदेश दिए थे। अब उसी मामले में यह जांच जिला नगर आयुक्त को सौंपी गई थी। उन्होंने जांच के लिए मुख्य अभियंता नगर निगम हिसार को नियुक्त किया। इसके बाद दो सदस्य कमेटी भी बनाई गई थी। जिसमें सहायक अभियंता प्रवीण गंगवानी और कनष्ठि अभियंता नगर निगम हिसार अंकुर को नियुक्त किया गया था। इस मामले में कार्यकारी अभियंता ने मामले की शिकायत करने वाले पार्षद जगदीश गुलाटी को भी आठ फरवरी को शिकायत से संबंधित दस्तावेज लेकर प्रस्तुत होने के आदेश दिए थे।


Tags

Next Story