कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की सार्थक पहल, कोरोना पॉजिटिव कर्मचारियों को मुफ्त भोजन मिलेगा

हरिभूमि न्यूज. कुरुक्षेत्र
वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर के कारण कोविड पॉजिटिव कर्मचारियों के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा जी ने एक सार्थक पहल की है। कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ के निदेर्शानुसार कुवि के कोरोना पॉजिटिव कर्मचारियों के लिए मुफ्त भोजन व्यवस्था का इंतजाम किया जा रहा है। कोई भी कुवि कर्मचारी जो कोरोना से संक्रमित है उसे अपने भोजन की व्यवस्था के लिए परेशान होने की जरूरत नही है।
संक्रमित कर्मचारियों को सही समय पर भोजन मिले उसके लिए चीफ वार्डन प्रोफेसर डीएस राणा की अनुशंसा पर तीन सदस्यों की समिति को दो घंटे पहले फोन पर बताया जा सकता है। समिति के सदस्यों में डॉक्टर गोपाल प्रसाद (8708290060), डॉक्टर जितेंद्र कुमार (9416219644) व यशवीर (9896192895) से उनके दिए गए फोन नंबरों पर फोन करके भोजन की व्यवस्था के लिए संपर्क किया जा सकता है। काउंसलिंग के लिए कुवि कर्मचारी या उनके परिवार के सदस्य डॉक्टर सीआर ड्रोलिया (9991140540) व डॉक्टर हरदीप लाल जोशी (9416785665) से संपर्क कर सकते है। कुवि कर्मचारियों की हर संभव सहायता के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी तरह से वचनबद्ध है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS