मेदांता मेडिसिटी के डॉक्टर ने आठवीं मंजिल से कूंदकर दे दी जान

मेदांता मेडिसिटी के डॉक्टर ने आठवीं मंजिल से कूंदकर दे दी जान
X
आत्महत्या (Suicide) के पीछे उनका अपनी पत्नी के साथ विवाद बताया जा रहा है। उनकी पत्नी भी डॉक्टर(Doctor) हैं और वह पश्चिम बंगाल में रहती हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हरिभूमि न्यूज : गुरुग्राम

यहां मेदांता मेडिसिटी में कार्यरत एक डॉक्टर ने अपने निवास पर आठवीं मंजिल से कूंदकर खुदकुशी (Suicide)कर ली। हादसे के पीछे उनका अपनी पत्नी के साथ विवाद बताया जा रहा है। उनकी पत्नी भी डॉक्टर हैं और वह पश्चिम बंगाल में रहती हैं।

मेदांता मेडिसिटी में लीवर ट्रांसप्लांट विभाग में गत तीन वर्ष से कार्यरत नेपाल मूल के निवासी डा. सुजीत कुमार साहा (39) सेक्टर-47 स्थित हीवो अपार्टमेंट में आठवीं मंजिल पर फ्लैट नम्बर-801 में रहते थे। उनकी पत्नी लक्ष्मी पश्चिम बंगाल में डॉक्टर है। उनकी छह साल की बेटी भी है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर दंपति के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद चला आ रहा है। इस कारण से उनकी बेटी अपने ननिहाल में रहती है। अलसुबह वे अपने फ्लैट पर अकेले ही थे। इस दौरान डा. साहा ने अपने फ्लैट की बालकॉनी से कूदकर खुशकुशी कर ली।

सूचना पाकर एसीपी सदर अमन यादव व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना किया। डॉक्टर द्वारा खुशकुशी करने के वहां से साक्ष्य भी जुटाए गए। उन्होंने बताया कि डॉक्टर साहा की पत्नी भी डॉक्टर हैं। दोनों के बीच विवाद चल रहा है, जो कोर्ट में विचाराधीन है। मृतक डॉक्टर के परिवार को सूचित कर दिया है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शाम तक उनकी पत्नी गुरुग्राम पहुंच गई। पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है। दोनों की एक बेटी भी है।

Tags

Next Story