Meri Fasal - Mera Byora : सरकार ने दिया एक और मौका, 24 तक पंजीकरण करवा सकते हैं किसान

Meri Fasal - Mera Byora : सरकार ने दिया एक और मौका, 24 तक पंजीकरण करवा सकते हैं किसान
X
सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेचने व कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का फायदा उठाने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।

हरिभूमि न्यूज : नारनौल

सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेचने व कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का फायदा उठाने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। प्रदेश सरकार ने किसानों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने का एक और मौका दिया है। अब किसान 22 से 24 सितंबर तक एमएससी फसल बेचने के लिए तथा विभिन्न योजनाओं का फायदा उठाने के लिए फसल डॉट हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डा. जयकृष्ण आभीर ने बताया कि किसानों की ओर से अपने कृषि उत्पादों को मंडियों में बेचने व सरकार की ओर से चलाई जा रही कृषि से संबंधित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए खरीफ फसलों का पंजीकरण किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 22 से 24 सितंबर तक पंजीकरण स्वयं मोबाइल से या साझा सेवा केन्द्र से करवा सकते हैं। फसल का पंजीकरण करवाने के लिए परिवार पहचान पत्र जरूरी है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण से संबंधित किसी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001802117 पर फोन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं को भी इस पोर्टल के साथ जोड़ा है ऐसे में सभी किसानों का पोर्टल पर पंजीकरण करवाना जरूरी है।

जिले में अब तक 67009 किसानों ने करवाया पंजीकरण

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डा. बलवंत सिंह ने बताया कि महेंद्रगढ जिले में अब तक मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल 67009 किसानों ने 290217.171 एकड़ भूमि का पंजीकरण करवाया है। जिला पंजीकरण करवाने में हरियाणा राज्य में पांचवें स्थान पर है। राज्य में अब तक कुल 693918 किसानों ने 4701300.761 एकड़ भूमि का पंजीकरण करवाया है। जिले में मुख्यत: बाजरा फसल के तहत 66131 किसानों ने 2.67215.546 एकड़ भूमि का पंजीकरण करवाया है। वहीं कपास फसल के तहत 9811 किसानों ने 16652.912 एकड़ भूमि का पंजीकरण करवाया है।

Tags

Next Story