बहादुरगढ़ से जाने वाले Metro यात्रीगण ध्यान दें! दुल्हेंडी पर दोपहर तक नहीं चलेगी मेट्रो, इसके बाद ही यात्रा की सोचें

बहादुरगढ़ से जाने वाले Metro यात्रीगण ध्यान दें! दुल्हेंडी पर दोपहर तक नहीं चलेगी मेट्रो, इसके बाद ही यात्रा की सोचें
X
बहादुरगढ़ के हजारों लोग रोजाना दिल्ली-आते जाते हैं। इनमें से अधिकतर लोग मेट्रो का सहारा लेते हैं।

हरिभूमि न्यूज. बहादुरगढ़

दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। यदि लोग दुल्हेंडी के दिन मेट्रो के जरिये दिल्ली जाना चाहते हैं तो दोपहर बाद ही घर से निकलें, क्योंकि उस दिन मेट्रो दोपहर तक नहीं चलेगी। दोपहर ढाई बजे के बाद ही तमाम लाइनों पर मेट्रो की सुविधा चालू हो पाएगी। इस संबंध में डीएमआरसी ने अपने आधिकारिक सोशल अकाउंट के जरिये सूचना जारी कर दी है।

बता दें कि बहादुरगढ़ के हजारों लोग रोजाना दिल्ली-आते जाते हैं। इनमें से अधिकतर लोग मेट्रो का सहारा लेते हैं। यहां के काफी लोगों की दिल्ली में रिश्तेदारियां है। लिहाजा होली-दिवाली आदि त्योहार मनाने भी लोग जाते हैं, लेकिन इस दुल्हेंडी पर लोग मेट्रो के जरिये सुबह के वक्त दिल्ली नहीं जा पाएंगे।

डीएमआरसी के अधिकारियों के अनुसार, गुरुग्राम रेपिड मेट्रो, एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन समेत तमाम लाइनों पर शुक्रवार की सुबह सेवाएं चालू नहीं होंगी। दोपहर ढाई बजे तक सेवाएं बंद रहेगी। ढाई बजे ही गाडि़यों का परिचालन शुरू हो सकेगा। इसलिए लोग दिल्ली जाने के लिए दूसरे विकल्पों को चुनें। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। नशे में धुत्त होकर आने वाले लोगों का प्रवेश रोका जा सकता है।


Tags

Next Story