यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! दोपहर 2.30 बजे के बाद चलेगी मेट्रो

यात्रीगण कृपया ध्यान दें !  दोपहर 2.30 बजे के बाद चलेगी मेट्रो
X
डीएमआरसी के अधिकारियों का कहना है कि त्योहार को देखते हुए समय में फेरबदल किया गया है।

हरिभूमि न्यूज : बहादुरगढ़

होली को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने परिचालन समय में बदलाव किया है। सोमवार को मेट्रो अपने नियमित समय पर नहीं चलेगी। दोपहर ढाई बजे तक सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं बंद रहेंगी। यात्रियों की सहूलियत के लिए ढाई बजे के बाद सभी लाइनों पर मेट्रो की सेवाएं चालू कर दी जाएंगी।

डीएमआरसी के अधिकारियों का कहना है कि त्योहार को देखते हुए समय में फेरबदल किया गया है, लेकिन ढाई बजे से सेवाएं पहले की भांति सुचारू हो जाएंगी। इसके बाद लोग सफर कर सकेंगे। यात्री जागरूकता दिखाएं और मेट्रो में सफर करते वक्त कोविड नियमों का पालन जरूर करें।

Tags

Next Story