हिसार में युवक की जीभ काटी : पुरानी रंजिश में चार युवकों ने किया हमला, आए कई टांके

हिसार में युवक की जीभ काटी : पुरानी रंजिश में चार युवकों ने किया हमला, आए कई टांके
X
नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन सोनू ने बताया कि हमलावरों ने अपने मुंह ढके हुए थे। इस दौरान कुछ बोल रहे थे तो उनमें से एक युवक की आवाज को उसने पहचान लिया।

हिसार। पुरानी रंजिश के चलते ऋषि नगर में कुछ युवकों ने प्रवासी युवक पर हमला कर दिया और उसकी जीभ काटी दी। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, पीड़ित की जीभ पर कई टांके आए हैं। इस मामले पुलिस ने चार युवकों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय सोनू बिहार राज्य का रहने वाला है और फिलहाल यहां के ऋषि नगर एरिया में अपने परिवार के साथ रहता है। वह बस स्टैंड के पास अंडों की रेहड़ी लगाता है। सोनू रात को जब वापस घर लौट रहा था तो शमशान गृह के पास चार युवकों ने उसे रोक लिया और उस पर हमला कर दिया। उसने बचाव के लिए शोर मचाया। इस दौरान हमलावरों में से एक युवक ने उसका मुंह पकड़ लिया और ब्लेड से उसकी जीभ काट दी।

नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन सोनू ने बताया कि हमलावरों ने अपने मुंह ढके हुए थे। इस दौरान कुछ बोल रहे थे तो उनमें से एक युवक की आवाज को उसने पहचान लिया। घायल का कहना है कि वह आवाज विकास नाम के युवक की थी जिसके साथ उसका एक महीने पहले झगड़ा हुआ था। आरोप है कि विकास ने रंजिश के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला किया है। पुलिस ने विकास सहित चार हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया है।

Tags

Next Story