नगर निगम में निकाय मंत्री का छापा : ड्यूटी से नदारद मिला स्टाफ, दो कर्मचारी किए सेवा मुक्त, 31 को नोटिस जारी

नगर निगम में निकाय मंत्री का छापा : ड्यूटी से नदारद मिला स्टाफ, दो कर्मचारी किए सेवा मुक्त, 31 को नोटिस जारी
X
भ्रष्टाचार, जनता का काम नहीं करने, अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा जनता के साथ अभ्रद व्यवहार करने के लिए प्रदेशभर में प्रसिद्ध पानीपत नगर निगम के कार्यालय पर मंगलवार की सुबह हरियाणा के निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने छापा मारा।

पानीपत। भ्रष्टाचार, जनता का काम नहीं करने, अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा जनता के साथ अभ्रद व्यवहार करने के लिए प्रदेशभर में प्रसिद्ध पानीपत नगर निगम के कार्यालय पर मंगलवार की सुबह हरियाणा के निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने छापा मारा। वहीं मंत्री गुप्ता आम आदमी की तरह निगम ऑफिस पहुंचे और अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति जांची। अधिकतर अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्यालयों पर नहीं मिले।

इधर, मंत्री गुप्ता के नगर निगम के छापे की कार्रवाई की सूचना से आनन-फानन में आयुक्त नगर निगम आरके सिंह, वरिष्ठ महापौर दुष्यंत भट्ट अन्य अधिकारी व कर्मचारी निगम ऑफिस पहुंचे। करीब एक घंटे तक चली छापे की कार्रवाई में 33 कर्मचारी मंत्री की मौजूदगी में निगम ऑफिस पहुंचे। जांच पूरी होने के बाद मंत्री गुप्ता ने नगर निगम की किराया शाख के दैनिक वेतन भोगी लिपिक विनोद कुमार व सेवादार रिंकू को पदमुक्त करने के निर्देश आयुक्त नगर निगम आरके सिंह को दिए जबकि 31 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए।

वहीं मेयर अवनीत कौर के पीए मनप्रीत को लेकर भी मंत्री गुप्ता के आगे यह बताया कि मनप्रीत, मेयर अवनीत के साथ शिमला गया हुआ है, जबकि मनप्रीत, मेयर अवनीत के आदेशानुसार निगम के कामकाज के लिए फिल्ड में था। मंत्री के बाद मनप्रीत अपनी सीट पर कामकाज करता मिला। इधर, मंत्री गुप्ता के आदेश पर नगर निगम के आयुक्त आरके सिंह ने किराया शाखा के लिपिक विनोद व सेवादार रिंकू को पद मुक्त कर दिया, दोनों वेतन भोगी कर्मचारी थे। जबकि 31 कर्मचारियों को ड्यूटी के प्रति लापरवाही के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी कर 11 मई की शाम चार बजे तक जवाब तलब किया गया है।

यह भी आशंका है कि जिन कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है उनमें से कई दैनिक वेतन भोगी है और इन्हें भी पदमुक्त किया जा सकता है। दूसरी ओर, निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने साफ किया कि नगर निगम के जनप्रतिनिधि हो या अधिकारी किसी को भी निगम के कर्मचारी से निजी कार्य या अपने घर के कार्य कराने की अनुमति नहीं है। वहीं उनकी पानीपत नगर निगम पर कडी नजर है, वे फिर जांच के लिए आएंगे और यदि जांच में लापरवाही मिली तो आरोपितों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने डिप्टी सीनियर मेयर दुष्यंत भट्ट से पानीपत में निगम के तहत चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली।

Tags

Next Story