मंत्री विज ने कच्चे सफाई कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, आगे पढ़ें

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने अंबाला नगर निगम में 15 वर्षों से नौकरी कर रहे कच्चे सफाई कर्मचारियों को ऑन रोल करने की बड़ी सौगात दी है। विज ने अपने निवास स्थान पर सभी सफाई कर्मचारियों को ऑन रोल होने के नियुक्ति पत्र सौंपे।
सफाई कर्मचारियों ने इस सौगात के लिए मंत्री अनिल विज का आभार व्यक्त किया। कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद विज ने बताया कि उन्होंने घोषणा की थी कि कच्चे सफाई कर्मियों को ऑन रोल किया जाएगा और उसकी के तहत अंबाला में 42 कर्मी ऑन रोल किए गए हैं। विज ने बताया कि फिलहाल 113 और कर्मियों को ऑन रोल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में जहाँ जहाँ भी ऐसी पोस्ट हैं वहां कर्मियों को ऑन रोल किया जाएगा। शुरुआत से ही ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ रहे विज निरंतर ठेकेदारी प्रथा खत्म करने की और अग्रसर हैं। जिसे लेकर विज ने बताया कि उन्होंने ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ पत्राचार भी किया है। जिसमें अब उन्हें कामयाबी मिलने लगी है।
गृह मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर सफाई कर्मचारियों को बधाई देते हुए बताया कि आज 42 ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को पे-रोल पर रखने का कार्य किया गया हैं। इन सभी कर्मचारियों को डीसी रेट के साथ पीएफ सहित 16150 रूपए की सैलरी के साथ-साथ जो अन्य कर्मचारियों की तरह अवकाश भी मिल सकेगा। इसके साथ-साथ उन्हें झाडू भत्ते के तौर पर 1000 रुपये की राशि व अन्य सुविधाएं भी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि पे-रोल पर रखने के बाद सफाई कर्मचारियो को भविष्य में यदि सरकार द्वारा पक्का करने की कोई नीति बनती हैं तो उन्हें इसका सीधा फायदा मिल सकेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS