रेवाड़ी में अपहरण के बाद नाबालिग लड़की से सामुहिक दुष्कर्म, एक आरोपी भी गिरफ्तार

हरिभूमि न्यूज. रेवाड़ी
थाना खोल क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की का अपहरण करने के बाद सामुहिक दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराने के बाद एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे तलाश की जा रही है।
करीब 14 वर्षीय लड़की रात को लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक उसका मुंह दबाकर उसे एक पुराने मकान में ले गया। वहां उसका एक और साथी पहले से ही मौजूद था। आरोप है कि दोनों ने लड़की को हवस का शिकार बनाया। इसके बाद किसी तरह लड़की उनके चंगुल से निकलकर घर पहुंची। उसने रोते हुए अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजनों ने पुलिस को इसकी शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने अमित और कुणाल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करने के बाद अमित को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ कृष्ण कुमार ने बताया कि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS