यमुनानगर : नाबालिग लड़की को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

यमुनानगर। कार में अगवा करके दो युवकों पर नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपित दोनों युवकों के खिलाफ छह पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में अभी दोनों आरोपित फरार है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सोलह वर्षीय लड़की गत 15 दिसंबर को किसी काम से घर से बाहर गई थी। आरोप है कि इस दौरान हर्ष व अभिषेक ने उसकी लड़की को कार में अगवा कर लिया और उसे थाना छप्पर क्षेत्र में सुनसान स्थान पर ले गए। जहां दोनों आरोपितों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपितों ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपित उसकी लड़की को रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। उसकी लड़की किसी तरह घर पहुंची और घटना के बारे में बताया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित हर्ष और अभिषेक के खिलाफ धारा 376 डी, छह पोक्सो एक्ट व 365 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS