यमुनानगर में नाबालिग लड़की को अगवा कर किया दुष्कर्म

हरिभूमि न्यूज : यमुनानगर
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से घर में सो रही नाबालिग लड़की को युवक अगवा करके कार में नेशनल हाईवे पर ले गया। जहां आरोपित युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म (Misdeed) किया। दुष्कर्म के बाद आरोपित उसे नेशनल हाईवे (National Highway) पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ अगवा कर दुष्कर्म करने, जाति सूचक शब्द बोलने व अन्य धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार की रात उसकी 17 साल की लड़की घर में सो रही थी। आरोप है कि रात में करीब 11 बजे गांव तिगरा निवासी मनोज उनके घर में घुस गया और उसकी लड़की को जबरदस्ती उठाकर ले गया। इसके बाद आरोपित उसकी लड़की को कार में डालकर नेशनल हाईवे पर ले गया। हाईवे पर सुनसान स्थान पर ले जाकर आरोपित ने कार रोक ली और उसके साथ कार में ही दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म के बाद आरोपित अलसुबह तीन बजे उसकी लड़की को हाइवे पर छोड़कर फरार हो गया। लड़की के अगवा होने के बाद वह उसे पूरी रात तलाशते रहे। इसी दौरान उन्हें वह हाईवे पर मिली। उसकी लड़की ने उन्हें आपबीती सुनाई। वे उसे तभी सदर थाना ले गए। जहां पुलिस ने उसके बयान लिए। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपित युवक मनोज के खिलाफ आईपीसी की धारा 365, चार पोक्सो एक्ट व एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्जकर लिया है।
यह कहते हैं जांच अधिकारी
सदर थाना प्रभारी धर्मपाल का कहना है कि आरोपित के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपित पुलिस गिरफ्त में होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS