दुष्कर्म पीड़िता का कराया गर्भपात, आरोपित चचेरे भाई की तलाश

हरिभूमि न्यूज. सोनीपत
कुंडली थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करने के आरोपित की तलाश पुलिस कर रही है। आरोपित की तलाश के लिए पुलिस बिहार में दबिश दे रही है। वहीं पीड़ित किशोरी का नागरिक अस्पताल में उसके परिजनों के कहने पर गर्भपात करवाया गया।
एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि करीब 20 साल पहले बिहार से आकर कुंडली थाना क्षेत्र में बस गए थे। उनके पास उसके देवर का परिवार भी रहता है। उसकी 13 वर्षीय बेटी ने अवगत करवाया कि उनके काम पर जाने के बाद उसका चचेरा भाई घर में घुस गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद कई बाद डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी बेटी ने डर के चलते किसी से कुछ नहीं बताया। महिला ने बताया कि उसकी बेटी को उल्टी हुई तो पता चला कि उसकी बेटी गर्भवती हो चुकी है। जांच अधिकारी सुदेश ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने अब लड़की व उसके परिजनों की मंजूरी से पीड़िता का गर्भपात करा दिया हैं। इसके लिए बाल कल्याण समिति ने कानूनी औपाचरिकताएं पूरी कराई। किशोरी को परिजन अपने साथ ले गए। अभी उसके स्वास्थ्य में सुधार है। वहीं पुलिस टीम आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है। घटना का पता लगने के बाद से वह फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए बिहार पुलिस से भी संपर्क किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS