यमुनानगर : बदमाशों की अंधाधुंध फायरिंग से थर्राया सुढ़ैल

यमुनानगर :  बदमाशों की अंधाधुंध फायरिंग से थर्राया सुढ़ैल
X
फायरिंग में एक युवक गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गया। गंभीर हालत में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही डीएसपी प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पुलिस ने घटना स्थल से दर्जन भर गोलियों के खोल बरामद किए।

हरिभूमि न्यूज. यमुनानगर

जिले का गांव सुढ़ैल शनिवार रात दो बजे के करीब अचानक अंधाधुंध गोलियों की आवाज से थर्रा गया। इस दौरान चार कारों में सवार होकर आए दर्जन भर बदमाशों ने एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एक युवक गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गया। गंभीर हालत में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही डीएसपी प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पुलिस ने घटना स्थल से दर्जन भर गोलियों के खोल बरामद किए। पुलिस ने बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किए जाने का दावा जताया है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार रात गुंदियाना निवासी रोहित सुढ़ैल गांव में अपने परिचित सचिन के घर गया हुआ था। रात के दो बजे के करीब अंबाला से चार गाडि़यों में सवार होकर वहां पर दर्जन भर बदमाश पहुंच गए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एक गोली रोहित को लग गई। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। शोर सूनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपित वहां से फरार हो गए। सूचना मिलते ही डीएसपी प्रमोद कुमार, फरकपुर पुलिस, सीन ऑफ क्राइम व सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने घटना स्थल से दर्जन भर गोलियों के खोल बरामद किए। पुलिस ने दर्जन भर से अधिक अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।

-बदमाशो को जल्द करेंगे गिरफ्तार

डीएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि मामला रात दो बजे का है। घटना स्थल से कई तरह की गोलियों के खोल मिले हैं। शुरुआती जांच में लगता है कि मामला पुरानी रंजिश का है। पूछताछ की जा रही है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags

Next Story