जींद जेल में कैदी के साथ कुकर्म, जज के सामने दुखड़ा सुनाया

हरिभूमि न्यूज. जींद
जिला कारागार में अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में उम्रकैद के सजायाफ्ता कैदी के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। अदालत के माध्यम से मिली शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीडि़त कैदी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ कुकर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिला कारागार में अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा भुगत रहे एक कैदी ने अदालत में शिकायत देकर कहा था कि वह पिछले लगभग आठ साल से सजा काट रहा है और उसकी ड्यूटी जेल ओल्ड मैस में लगाई गई है। गत 26 सितम्बर को अल सुबह वह ओल्ड मैस में था। उसी दौरान एक बंदी वहां आया और उसके साथ कुकर्म किया। जिसके बाद आरोपित वहां से चला गया, घटना के बारे में जेल अधिकारियों को अवगत करवाया गया लेकिन उसकी शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया।
कैदी ने निरीक्षण पर पहुंचे जज के सामने अपना दुखड़ा सुनाया और साथ ही लिखित में शिकायत भी दी। जिसके आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने कैदी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ कुकर्म का मामला दर्ज किया है।
डीएसपी साधुराम ने बताया कि जज जेल में निरीक्षण के लिए गए हुए थे। जहां पर कैदी ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी। जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS