विधायक सोमबीर सांगवान को भारत गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा

विधायक सोमबीर सांगवान को भारत गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा
X
सम्मान समारोह में पूरे भारत से कला, खेल, साहित्य, व्यापार, समाज सेवा, राजनीति, कानून, चिकित्सा, शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में विशेष भागीदारी रखने वाले नागरिकों को सर छोटूराम स्मृति भारत गौरव अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।

हरिभूमि न्यूज : चरखी दादरी

दिल्ली के शाह ऑडिटोरियम में 28 फरवरी को कालीरमण फाउंडेशन की तरफ से आयोजित समारोह में विधायक सोमबीर सांगवान को भारत गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह में पूरे भारत से कला, खेल, साहित्य, व्यापार, समाज सेवा, राजनीति, कानून, चिकित्सा, शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में विशेष भागीदारी रखने वाले नागरिकों को सर छोटूराम स्मृति भारत गौरव अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।

दादरी निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान को इस समारोह के दौरान बेस्ट विधायक के सम्मान दिया जाएगा। जानकारी देते हुए शमशेर सांगवान ने बताया कि विधायक दादरी सोमबीर सांगवान को विधानसभा की जनता के जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करने व हकों के लिए संघर्ष करने की प्राथमिकताओं के चलते उन्हें सम्मान दिया जाएगा।

आयोजन में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन, सांसद सुशील गुप्ता, सांसद एनडी गुप्ता, पदमश्री वीरेंद्र कुमार गूंगा, अर्जुन पुरस्कार विजेता जगरूप सिंह राठी, अर्जुन पुरस्कार विजेता कृपा शंकर पटेल, राजेश गोयल, प्रदीप अग्रवाल, फिल्म कलाकार यशपाल शर्मा उपस्थित रहेंगे।

Tags

Next Story