विधायक सुरेंद्र पंवार ने नगर निगम सोनीपत में जेई के रिक्त पदों को भरने के लिए मंत्री को लिखा पत्र

हरिभूमि न्यूज. सोनीपत
विधायक सुरेंद्र पंवार ने शहरी एवं स्थानीय निकाय मंत्री, हरियाणा को पत्र लिखकर नगर निगम सोनीपत में जे.ई की कमी को उजागर किया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम सोनीपत में जे.ई के 20 पद स्वीकृत है, लेकिन अभी 7 जेई ही नगर निगम सोनीपत को स्थाई तौर पर मिले है। उन्होंने मंत्री से मांग की है कि स्वीकृत 20 पदों पर तुरंत प्रभाव से नियुक्ति दी जाए, इसके साथ ही कम से कम 5 पद और स्वीकृत किए जाए।
विधायक सुरेंद्र पंवार ने शहरी एवं स्थानीय निकाय मंत्री को लिखे पत्र में बताया कि नगर निगम सोनीपत में जेई के 20 पद स्वीकृत किए हुए है,लेकिन अभी तक 20 पदों पर पूर्ण रूप से अधिकारी नियुक्त नहीं किए गए है। सिर्फ स्थाई तौर के 7 जेई के सहारे नगर निगम को चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोनीपत नगर निगम के अर्न्तगत 20 वार्ड है। प्रत्येक वार्ड को कम से कम 1 जेई जरूर चाहिए। कई बार देखने में आया है कि एक जेई एस्टीमेट बनाता है, कुछ माह बाद जेई की कमी होने की वजह से उसका एरिया बदल दिया जाता है, जब उस एरिया में दूसरा जेई आता है तो वह अपने तरीके से एस्टीमेट बनाता है। इसकी वजह से विकास कार्य लटके रहते है। उन्होंने बताया कि फिलहाल नगर निगम में 8 स्थाई जेई, 3 आऊटसोसिंर्ग जेई है। एक स्थाई जेई को कुछ दिन पहले निलंबित कर दिया है। उन्होंने मंत्री से मांग की है कि तुरंत प्रभाव से स्वीकृत पदों को भरा जाए, ताकि शहर के विकास कार्य सरपट गति से दौड़ सके।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS