धनतेरस पर बरसा धन : बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, सर्राफा बाजार रहा गर्म

धनतेरस पर बरसा धन : बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, सर्राफा बाजार रहा गर्म
X
  • चांदी के गणेश व लक्ष्मी की खूब हुई बिक्री, बाईक और कार शोरूमों में रही भीड़
  • बर्तनों का कारोबार भी खूब गर्माया, कपड़ों पर भी रहा जोर

Haryana : धनतेरस के मौके पर शुक्रवार को बाजार में खूब धन बरसा। दीवाली में खरीदारी के लिए लोग सुबह से देर रात तक बाजारों में ही जमे रहे। जबरदस्त कारोबार से व्यापारियों के चेहरे भी खुशी से चमक उठे। व्यापारियों का दावा है कि धनतेरस में प्रदेशभर में अरबों का कारोबार हुआ है। सबसे ज्यादा रौनक ऑटोमोबाइल्स, सर्राफा बाजार व बर्तन की दुकानों पर दिखाई दी। सुबह हलकी बरसात हुई लेकिन दोपहर बाद मौसम साफ होने से बाजार में लोगों की काफी भीड़ देखी गई।

धनतेरस के मौके पर प्रदेशभर में दो और चारपहिया गाड़ियों के शोरूम से एक ही दिन में सैकड़ों गाड़ियों की डिलिवरी हुई। सर्राफा बाजार सुबह से ही दमकता रहा। गोल्ड और डायमंड की सबसे ज्यादा बिक्री हुई। इसके अलावा बर्तन, कपड़े, श्रृंगार, जूते-चप्पल, इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों में भी लोगों की भीड़ दिखाई दी। खरीदारी के लिए सभी शोरूमों में लोगों का तांता लगा रहा। बाजारों में भीड़ इतनी रही कि लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया। जाम की समस्या से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा मुख्य बाजारों में चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंद लगाना पड़ा। बाजार में बड़ी गाड़ियों को जाने से को रोकने के लिए पुलिस जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई।

धनतेरस पर लोगों ने ज्यादातर इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, बर्तनों और वाहनों की खरीदी की। जिन लोगों ने पहले से बुकिंग करवा रखी थी, वे लोग शोरूम से गाड़ी की डिलीवरी लेते देखे गए। धनतेरस पर इस बार लक्ष्मी और गणेश, इलेक्ट्रिक सामान, कपड़े, सोने और बर्तनों की दुकानें लोगों से गुलजार रही। ज्वैलर्स के शोरूम में लोग घंटों तक खरीदारी करते देखे गए। यही हाल बर्तनों की दुकानों पर था। इन दुकानों पर पैर रखने तक की जगह नहीं थी। बाजारों में इस बार लोगों की भीड़ को देखकर लगता है कि इस बार दीवाली के मौके पर व्यापारियों की चांदी रहेगी।

स्टील से लेकर चांदी के बर्तन तक बिके

धनतेरस पर लोग सबसे अधिक खरीदारी बर्तनों व आभूषणों की करते हैं। शुक्रवार को ज्वैलरी की दुकानों व बर्तनों की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई। लोग सोने के आभूषणों के अलावा चांदी के सिक्के व स्टील के बर्तनों की खरीददारी करते देखे गए। लोगों ने अपने घरेलू प्रयोग में आने वाले बर्तनों की खरीदारी जमकर की। डिनर सेट, चम्मच सेट के अलावा थाली, ग्लास, कटोरी, प्लेट आदि के सेट खरीदते देखे गए। धनतेरस पर खरीदारी करने पहुंचे लोग बाजार से झाडू खरीदना नहीं भूले। इलेक्ट्रोनिक्स दुकानों पर एलईडी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, गीजर आदि सामान की बंपर बिक्री हुई।

यह भी पढ़ें - Bhiwani : दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कैद, 40 हजार लगाया जुर्माना

Tags

Next Story