लोगों को मिलेगी राहत : Bahadurgarh में बंदरों को पकड़ने का काम लंबे इंतजार के बाद शुरू

Bahadurgarh News : बहादुरगढ़ शहर के बंदरों को पकड़ने का काम लंबे इंतजार के बाद शुरू हो गया है और इन्हें तेजी से पकड़ा जा रहा है। ठेका छूटने के बाद अब तक 509 बंदर पकड़े जा चुके हैं। वीरवार को वार्ड-12 में से 66 बंदर पकड़े गए हैं। इन बंदरों को मेडिकल जांच के बाद टीम द्वारा अरावली पहाड़ी पर स्थित जंगलों में छोड़ा जा रहा है।
बहादुरगढ़ के नागरिक बंदरों के उत्पात से काफी परेशान थे। अनेक बच्चों व नागरिकों को बंदरों द्वारा काटे जाने की घटनाएं भी सामने आई थी, लेकिन लगता है कि अब आगे ऐसा नहीं होगा। नगर परिषद ने दुर्गेश एंटरप्राइजेस को एक हजार बंदर पकड़ने का टेंडर छोड़ा है। नगर परिषद द्वारा एक बंदर पकड़ने पर 1625 रुपए का भुगतान किया जा रहा है।
ठेकेदार राजेश अत्री के अनुसार उत्तर प्रदेश के मथुरा से बंदर पकड़ने वाले एक्सपर्ट की टीम इस काम को कर रही है। करीब लोग पिंजरों के साथ इस काम में लगे हुए हैं। बंदरों को पकड़ने के बाद अरावली की पहाडि़यों पर स्थित जंगलों में प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार तक 443 बंदर पकड़े गए थे। जबकि वीरवार को 66 बंदर पकड़ने के साथ ही यह संख्या बढ़कर 509 हो गई है।
पार्षद मनीषा योगेश धनखड़ ने बताया कि वार्ड-12 में से वीरवार को 66 बंदर पकड़े गए हैं। उनके अनुसार तमाम बंदर पकड़े जाने तक यह अभियान जारी रहेगा। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला के अनुसार यह अभियान पूरा होने पर शहर के लोगों को उत्पात मचाने वाले बंदरों से छुटकारा मिलेगा और वे भय रहित अपने घरों में रह सकेंगे। अपनी छतों पर घूमने के साथ-साथ सामान इत्यादि भी रख सकेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS