Monsoon Update : हरियाणा में औसत से करीब 21 फीसदी तक ज्यादा बारिश, फिर भी इन जिलों में सामान्य से कम हुई वर्षा

प्रदेश में देरी से सही मगर मॉनूसन (Monsoon) मेहरबान रहा। बंगाल की खाड़ी से नमी वाली मानसूनी हवाओं के प्रभाव से हरियाणा राज्य में मानसून के प्रवेश से लेकर रविवार तक हरियाणा राज्य में 297.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य बारिश (245.2 मिलीमीटर) से 21 प्रतिशत ज्यादा दर्ज हुई है।
हरियाणा के 18 जिलों में सामान्य या सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है परंतु 4 जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि मौसम विभाग के अनुसार राज्य में कम बारिश वाले जिले अम्बाला में (-44 प्रतिशत), फरीदाबाद (-37 प्रतिशत), यमुनानगर (-27 प्रतिशत) रहे। वहीं, रेवाड़ी में औसत से (-3 प्रतिशत) बारिश हुई।
हकृवि कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ जैसलमेर, कोटा, रायसेन, दुर्ग होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है तथा इसकी अक्षय रेखा अब सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर जाने से हरियाणा राज्य में कल 8 अगस्त के बाद बारिश में थोड़ी कमी आने की संभावना बन रही है जिससे राज्य में मौसम 12 अगस्त तक आमतौर पर परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है
। इस दौरान 9 अगस्त से 12 अगस्त के बीच-बीच में राज्य में बादलवाई तथा उत्तरी जिलों पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में कहीं कहीं हल्की बारिश तथा दक्षिण पश्चिमी जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखीदादरी में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की भी संभावना है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS