Monsoon Updates : हरियाणा में बिखराव के रूप में बारिश, जानें- कैसा रहेगा आगे का मौसम

Monsoon Updates : हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर सोमवार सुबह से ही मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद एनसीआर दिल्ली के इलाकों में अच्छी-खासी बारिश हुई। इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। साथ ही हरियाणा में सोमवार को मानेसर, फरीदाबाद, रेवाड़ी, गुड़गांव, महेंद्रगढ़ में अटेली मंडी, हिसार, हिसार, उचाणा के आसपास, वनभौरी, गन्नौर, समालखा, फिरोजपुर झिरका के आसपास हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर से भिवानी, हिसार, जींद, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, आदि स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावनाएं जताई है।
पीजी कॉलेज के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डा. चन्द्रमोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस से 40.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस से 29.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि दोपहर के बाद से आसमान में बादल छाने लगे और दिल्ली एनसीआर में फिर बारिश शुरू हो गई, जबकि हरियाणा में बिखराव के रूप में बारिश देखने को मिली।
वहीं जिला महेंद्रगढ़ में सोमवार सुबह से मौसम साफ बना हुआ था परन्तु दोपहर बाद आसमान में आंशिक बादलवाही देखने को मिलीं आज जिला महेंद्रगढ़ में अटेली, नांगल चौधरी के आस पास हल्की बारिश/बुंदाबांदी देखने को मिलीं। आज जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश 35.5 डिग्री सेल्सियस 36.2 डिग्री सेल्सियस और डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान क्रमशः 25.4 डिग्री सेल्सियस और25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं मंगलवार को भी हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अनेक स्थानों पर बिखराव वाली हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS