Monsoon Update : बंगाल की खाड़ी पहुंचा मानसून, जानिए आपके राज्य में कब देगा दस्तक

Weather Update : देश के उत्तरी राज्यों में एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर जारी है। एक बार फिर बलुचिस्तान और थार मरुस्थल की गर्म शुष्क हवाओं का सीधा प्रभाव मैदानी राज्यों राजस्थान, हरियाणा व एनसीआर दिल्ली पर आगाज किए हुए है जिस कारण सम्पूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। गुरुवार को हरियाणा व एनसीआर के अधिकतर स्थानों पर तापमान 40.0 से 47.0 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25.0 से 30.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
वहीं भारतीय मौसम विभाग ने मानसून के संदर्भ में मानचित्र प्रस्तुत किया है और बताया है कि भारत के विभिन्न राज्यों में किस-किस तारीख में मानसून के पहुंचने का अनुमान है। वर्तमान समय में मानसून अंडमान निकोबार द्वीप समूह में पहुंच गया है। इसके बाद 1 जून तक अरब सागर में लक्षद्वीप पहुंचने की उम्मीद है। इसके अलावा 10 जून को मानसून गोवा और महाराष्ट्र पहुंचेगा, जबकि 15 जून को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड के साथ ही बिहार आदि राज्यों में पहुंचेगा।
कब कहां पहुंचेगा मानसून
25 से 26 मई को बंगाल की खाड़ी
27 मई से 1 जून को अरब सागर केरल, लक्षद्वीप, पुंडुचेरी, तमिलनाडु
2 से 5 जून से कर्नाटक, असम, मेघालय, मिजोरम
6 से 10 जून को महाराष्ट्र, तेलंगाना, सिक्किम, पश्चिमी बंगाल
11 से 15 जून को छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड
16 से 20 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड
21 से 26 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, और उत्तरी पूर्वी हरियाणा के अधिकतर जिलों में, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर
26 से 30 जून को पंजाब और मध्य हरियाणा
1 से 5 जुलाई को शेष हरियाणा और शेष राजस्थान
हरियाणा में जिला अनुसार मानसून
25 से 30 जून को हरियाणा के उत्तरी पूर्वी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल, सोहना, तावडू, गुड़गांव और एनसीआर दिल्ली
1 से 5 जुलाई को शेष हरियाणा के अधिकतर जिलों जींद, कैथल, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा आदि जिलों में मानसून पहुंचने की संभावना है।
21 से 24 मई के बीच बारिश की संभावना
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाली 21 से 24 मई के बीच सक्रिय मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हरियाणा के पश्चिमी दक्षिणी और उत्तरी जिलों के साथ एनसीआर व दिल्ली पर अधिक देखने को मिलेगा। जबकि शेष हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर सिमित स्थानों पर रहेगा। इन स्थानों पर प्री मॉनसून की गतिविधियां 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और अंधड़ आंधी चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी/बारिश देखने को मिलेगी और सम्पूर्ण इलाके पर पवनों की दिशा दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी नमी वाली हो जाएगी, जिसकी वजह से बादल वाही देखने को मिलेगी। जिससे तापमान में गिरावट और भीषण गर्मी और प्रचण्ड हीट बेव लू से आमजन को राहत मिलने वाली है। जबकि जिला महेंद्रगढ़, रेवाड़ी चरखी दादरी फरीदाबाद पलवल सोहना तावडू पर 23 मई से 24 मई के बीच 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और अंधड़ आंधी के साथ अधिकांश भाग पर गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी और बारिश की संभावना है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS