Monsoon Update : प्रदेश के 19 जिलों में खूब बरसा मानसून तो 3 जिलों में पिछड़ा

- पश्चिमी हवाएं चलने से उमस से मिली राहत
- ब्रेक के बाद 16 से फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून
Fatehabad : पिछले दो दिनों से प्रदेश में पश्चिमी हवाएं चलने से लोगों को उमस और चिपचिपाहट से थोड़ी राहत मिली है। बीते दो सप्ताह से हवा में 90 फीसदी के करीब नमी चल रही थी। पश्चिमी हवाएं चलने से नमी की मात्रा घटकर 60 फीसदी रह गई है। इस बार प्रदेश के तीन जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई हैं, इनमें हिसार, जींद व फतेहाबाद जिले शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के दौरान ही जिले में मानसून ब्रेक चल रहा है। मौसम विभाग ने लोकल क्लाउट बनने से 14 अगस्त तक हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। 16 अगस्त के बाद प्रदेश में मानसून की सक्रियता एक बार फिर बढ़ सकती है।
जुलाई के बाद अभी तक मानसून की बारिश नहीं हुई है। अगस्त में तो जिले में कहीं भी बरसात दर्ज नहीं की गई, जिस कारण यहां उमस भरा वातावरण बन रहा था और लोगों को चिपचिपाहट व पसीने से काफी परेशानी हो रही थी। ऊपर से तापमान का बढ़ना भी लोगों की परेशानी को ओर बढ़ा रहा था। इस समय यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले दो दिनों से प्रदेश में पच्छौ हवाएं चलने से मौसम में आद्रता 90 फीसदी से कम होकर 60 फीसदी तक आ गई है, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली है।
हिसार स्थित एचएयू के मौसम विभाग के अनुसार पिछले एक सप्ताह से मानसून ट्रफ का पश्चिमी छोर सामान्य स्थिति के उत्तर में हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ने से प्रदेश में मानसून बारिश की गतिविधियां नहीं हो पा रही। यही कारण रहा है कि 10 अगस्त तक प्रदेश में 341 एमएम बारिश हुई जोसामान्य से 39 फीसदी ज्यादा है जबकि प्रदेश के तीन जिलों फतेहाबाद, हिसार व जींद में सामान्य से कम बारिश हुई। यहां सामान्य रूप से 245 एमएम बरसात होती है लेकिन इस बार हिसार में 35 फीसदी, जींद में 18 तथा फतेहाबाद में 15 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई।
एचएयू हिसार के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खिचड़ ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार इस समय मानसून ब्रेक चल रहा है। लोकल क्लाउट होने के कारण 14 अगस्त तक कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। 12 से 14 अगस्त तक प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। 15 अगस्त के बाद प्रदेश में मानसून की सक्रियता फिर से बढ़ने की संभावना बनी हुई है। प्रदेश में सामान्य बारिश 245 एमएम होती है। इस बार 19 जिलों में 10 अगस्त तक 341 एमएम बारिश हुई जो सामान्य से 39 प्रतिशत ज्यादा है जबकि तीन जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।
यह भी पढ़ें - Kaithal : 50 लाख की स्मैक के साथ सीआईए टीम ने पकड़ा आरोपी
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS