Haryana में बुधवार को पहुंचेगा मानसून, तेज बारिश की संभावना

हरियाणा। बुधवार को हरियाणा में मानसून (Monsoon) पहुंच जाएगा, जिसके बाद तेज बारिश के आसार दिखाई दे रहे है। मध्य पाकिस्तान से पूर्वी भारत तक एक ट्रफ रेखा बनी है। इससे पूर्वी हवाएं (Breezes) बंगाल की खाड़ी से उतर पश्चिम भारत की ओर आने के कारण हरियाणा और आसपास के राज्यों में अगले 48 घंटे तक हल्की बारिश होने की संभावना है।
इस हफ्ते की शुरूआत बारिश के साथ हुई। लगभग सभी जिलों में सुबह-सुबह हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। हालांकि, दिन चढ़ते-चढ़ते फिर से गर्मी बढ़ गई। बीते दो दिन से प्रदेश में प्री-मानसून की बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 जून को हरियाणा में मानसून पहुंच जाएगा। 24 जून से 26 जून तक प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं।
उधर, दक्षिण पश्चिमी मानसून की उत्तरी सीमा 16 जून को कांडला, अहमदाबाद, इंदौर, रायसेन, खजुराहो, फतेहपुर और बहराइच तक आ गई थी, लेकिन पिछले 4-5 दिन से आगे बढ़ने की कोई विशेष प्रगति नहीं हुई। एचएयू हिसार में मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, अब परिस्थितियां दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ने के अनुकूल बन रही हैं। पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश पर बनी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मानसूनी हवाओं को आगे बढ़ाने में सहायक बनेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS