यमुनानगर में बदमाशों के हौसले बुलंद : जिम में आई महिला को अगवा व क्रेटा गाड़ी छीनने का किया प्रयास

यमुनानगर में बदमाशों के हौसले बुलंद : जिम में आई महिला को अगवा व क्रेटा गाड़ी छीनने का किया प्रयास
X
पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

यमुनानगर। शहर के मॉडल टाउन स्थित एक जिम में आई महिला को तीन युवकों ने अगवा करने व उसकी क्रेटा गाड़ी छीनने का प्रयास किया। इस दौरान जिम से महिला के दो जानकार युवक बाहर आए। जिन्हें देखकर आरोपित मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपितों में से एक युवक कई दिन से महिला का पीछा कर उसकी निगरानी कर रहा था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर की शास्त्री कॉलोनी निवासी सुषमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हाउस वाइफ है। वह मॉडल टाउन स्थित जिम में जिम करने के लिए जाती है। शनिवार को भी वह जिम में आई थी। सुबह करीब सवा 9 बजे जब वह जिम करके बाहर आई तो वह अपनी क्रेटा गाड़ी में घर जाने के लिए बैठ गई। इसी दौरान तीन युवक उसकी क्रेटा गाड़ी के पास आए। जिनमें से दो युवक गाड़ी के अंदर बैठ गए। जबकि एक युवक उसकी साइड में खिड़की के पास खड़ा हो गया। इस दौरान आरोपितों ने उसे अगवा करने तथा उसकी क्रेटा गाड़ी को कब्जे में लेने का प्रयास किया। मगर इसी बीच जिम से उसके दो जानकार युवक बाहर आए। जिन्हें देखकर आरोपित तीनों युवक मौके से फरार हो गए।

महिला ने बताया कि आरोपित तीन युवकों में से एक युवक कई दिन से उसका पीछा कर उसकी निगरानी कर रहा था। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

Tags

Next Story