Russia Ukraine War : यूक्रेन में हरियाणा के दो हजार से ज्यादा विद्यार्थी फंसे, सीएम बोले- हर संभव मदद करेंगे, हेल्पलाइन नंबर जारी

Russia Ukraine War : यूक्रेन और रूस (Ukraine and Russia) के बीच लड़ाई चल रही है। ऐसे में यूक्रेन (Ukraine) में फंसे हरियाणा के लोग वहां अपने घर आने को लेकर बेहद परेशान हैं। यहां भी उनके परिजन चिंता में हैं। सूचना मिली है हरियाणा के दो हजार से भी ज्यादा लोग यूक्रेन मेें फंस हुए हैं। इनमें भारी मात्रा में छात्र भी शामिल हैं जो वहां एमबीबीएम की पढ़ाई करने गए थे। वहां उनके पास रुपये भी खत्म हाे चुके हैं। परिजनों ने बताया कि वहां ऑनलाइन बैंकिंग सेवा भी बाधित है, इसके चलते वे अपने बच्चों को ऑनलाइन भी रूपये नहीं भेज पा रहे।
वहीं हरियाणा के सीएम ने वहां फंसे हुए भारतीय राष्ट्रीयता के सभी नागरिकों से आग्रह किया वे शांत रहें और घबराहट व चिंता से दूर रहें। सीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार भारत के नागरिकों को देश वापसी के लिए विदेश मंत्रालय ( भारत सरकार) के साथ संपर्क में है और हर संभव सहयोग देने को तैयार है। हरियाणा के लगभग 2000 लोग वहां फंसे हुए हैं। राज्य सरकार उनको वापस लेने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है विदेश मंत्रालय से संपर्क स्थापित किया गया है। हरियाणा सरकार ने इसके लिए कंट्रोल स्थापित किया है और 9212314595 व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है। वहीं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीय सहायता के लिए मुझसे कर संपर्क कर सकते हैं। दुष्यंत ने फेसबुक, ट्विटर एकाउंट व व्हाट्सएप नंबर पर भी जारी किया है।
हरियाणा में किस जिले से कितने लोग यूक्रेन में फंसे
सोनीपत : अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार यूक्रेन में सोनीपत की दो छात्राएं हैं। एक का नाम उर्वशी है दूसरी रिया है। दोनों आदर्श नगर सोनीपत की रहने वाली हैं। ये यूक्रेन के खारकीव में मेडिकल की पढ़ाई करती है। जानकारी मिली हैं कि गांव ठरू-उल्देपुर निवासी खुशी एमबीबीएम करने के लिए ढ़ाई महीने पहले गई थी। जिसकी आज 12.55 पर फ्लाई थी। जोकि कैसिंल हो गई है। भारत दूतावास की टीम ने सोनीपत निवासी खुशी, पानीपत हाल में गुरूग्राम निवासी अंकिता, दादरी निवासी अनुराग सांगवान को इवान जगह पर स्थित स्कूल में भिजवाया है। स्पेशल विमान से उन्हें भारत भेजने की तैयारी की जा रही है। उक्त जानकारी खुशी के पिता अधिवक्ता बलजीत द्वारा दी गई है। आदर्श नगर सोनीपत निवासी उर्वशी के पिता अरुण कौशिक ने बताया कि बेटी खरकीव में हैं। वहां रूसी सेना ने कब्जा कर लिया है। इसीलिए उन्हें मेट्रो स्टेशन पर जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उर्वशी और उसकी सहेली रिया निवासी आदर्श नगर सोनीपत दोनों ही मेट्रो स्टेशन के लिए चले हैं अभी। जैन बाग कालोनी निवासी सुरेंद्र मलिक की बेटी प्रिया भी खरकीव में ही है। 2018 में गयी थी। 26 फरवरी की वापसी थी, टिकट कैंसिल हो गयी। सुरेंद्र ने कहा कि एम्बेसी पूरा सहयोग कर रही है। अनुमान है कि सोनीपत के करीबन 10 से 15 छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं।
मेवात : रूस तथा यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध का असर हरियाणा के मेवात जिले में भी देखने को मिल रहा है। मेवात जिले से यूक्रेन में एमबीबीएस इत्यादि पढ़ाई के साथ - साथ रोजगार करने के लिए बड़ी संख्या में लोग गए हुए हैं। जिनमें हरियाणा के मेवात जिले के भी 60 - 70 युवा यूक्रेन में इस समय फंस गए हैं। दोनों देशों के बीच जैसे ही युद्ध की खबरें हरियाणा के मेवात जिले के उन अभिभावकों को लगी जिनके बच्चे यूक्रेन में फंसे हुए हैं, उनकी चिंताएं बढ़ने लगी। सीएलपी उपनेता कांग्रेस विधायक आफताब अहमद से ऐसे दर्जनों परिवारों ने मुलाकात कर उनके बच्चों को वतन वापसी लाने के लिए गुहार लगाई।
भिवानी : भिवानी से करीब दो दर्जन छात्र व छात्राएं यूक्रेन में एमबीबीएस की पढाई के लिए गए हुए हैं।
झज्जर : झज्जर शहर से एक और गांव भदानी से दो विद्यार्थी फंसे हुए हैं।
पानीपत : पानीपत के सौ से ज्यादा विद्याथी युक्रेन में फंसे हुए हैं। पानीपत के सांसद संजय भाटिया ने बताया कि युक्रेन में फंसे पानीपत के युवाओं की मदद के लिए वे हर संभव मदद करेंगे। जरूरत पड़ने पर वे विदेश मंत्रालय से भी सहयोग लेंगे।
कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के 15 से 20 छात्र यूक्रेन में है। प्रशासन के पास कोई जानकारी नहीं है।
हिसार : हिसार में प्रशासनिक स्तर पर कितने छात्र यूक्रेन में फंसे हैं, इसकी सटीक जानकारी नहीं है। ऐसा अनुमान है कि करीब 35 से 40 छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं।
यमुनानगर : यमुनानगर जिले के शोभित, अंकित, विवेक और राजेश युक्रेन में हैं। चारों ही विद्यार्थी एमबीबीएस की पढ़ाई करने गए हुए हैं।
चरखी दादरी : चरखी दादरी जिले के 3 विद्यार्थी यूक्रेन से वापस लौटे हैं। ये तीनों बच्चे एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। करीब 6 विद्यार्थी अभी वहां फंसे हैं।
भिवानी : भिवानी प्रशासन के पास कोई जानकारी नहीं है। जिले के 10 से अधिक छात्र वहां होने का अनुमान है।
जींद : जींद के करीब 18 बच्चे यूक्रेन में हैं। 50 से ज्यादा विद्यार्थी घर लौट चुके हैं।
रोहतक : रोहतक से करीब 23 छात्र युक्रेन में हैं।
यूक्रेन में इंडियन एंबेसी के बाहर जमा हुए हरियाणा के विद्यार्थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS