Mosam Ki Jankari : हरियाणा में प्री-मानूसन की दस्तक, कई जिलों में झमाझम, देखें कितने दिन होगी बारिश

हिसार। प्रदेश में प्री-मानूसन ने दस्तक दे दी है। शनिवार को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में धूलभरी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। जानकारी के अनुसार हिसार, फतेहाबाद, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला सहित अन्य इलाकों में शनिवार सायं तेज हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। कई इलाकों में अच्छी बारिश होने से जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।
फसलों को फायदा
प्री-मानूसन की बारिश खरीफ की फसलों विशेषकर नरमा, कपास, सब्जियों व फलदार पौधों के लिए फायदेमंद है। इसके अलाव धान लगाने वाले क्षेत्रों में बारिश से भूमि में नमी की अधिकता के कारण पानी की बचत होगी और बारानी क्षेत्रों में ग्वार-बाजरा की बिजाई में करने में सहायक होगी।
3-4 दिन होगी बारिश
हकृवि के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार शुक्रवार की रात्रि प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है। पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन तथा बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र/डिप्रेशन से एक टर्फ रेखा बन गई है, जिससे बंगाल की खाड़ी की तरफ से आनी वाली मानसूनी हवाओं के कारण यह प्री-मानूसन की बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि अगले तीन-चार दिन के बीच राज्य के अधिकतर हिस्सों में गरज चमक व तेज हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS