Mosam Ki Jankari : शुक्रवार को कई जिलों में बारिश, हरियाणा में आगे भी बदलेगा मौसम

Mosam Ki Jankari : शुक्रवार को कई जिलों में बारिश, हरियाणा में आगे भी बदलेगा मौसम
X
पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से पंजाब के पास बने एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन तथा वातावरण में नमी की अधिकता होने से पिछले एक सप्ताह से प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है।

हरिभूमि न्यूज : हिसार

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते पिछले कुछ दिनों प्रदेश में मौसम हर रोज करवट ले रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में धूलभरी हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके साथ-साथ बहादुरगढ़ में ओलावृष्टि में भी हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 48 घंटे में प्रदेश में कई इलाकों में बादल छाए रहने तथा कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से पंजाब के पास बने एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन तथा वातावरण में नमी की अधिकता होने से पिछले एक सप्ताह से प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। जून के माह शुरूआत से ही प्रदेश के कई जिलों को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। बदले मौमस के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को बहादुरगढ़ में ओलावृष्टि हुई। झज्जर, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, रोहतक में हल्की बारिश हुई। इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे।

Tags

Next Story