बेटे के कहने पर माँ ने पुत्रवधु को दूध में जहर पिलाकर कर दी हत्या

हरियाणा राज्य के कैथल नगर की गांधी नगर कॉलोनी में बेटे के कहने पर मां ने पुत्रवधू को दूध में जहर देकर हत्या कर दी। 37 वर्षीय शालू शहर के एक निजी स्कूल में अध्यापिका के पद पर कार्यरत थीं। मृतका के पिता ने थाना सिविल लाइन में हत्या का केस दर्ज करवाया है। आरोप है कि पति राजेंद्र व सास तुलसी देवी उसकी बेटी से रुपए की डिमांड करते थे। शुक्रवार रात को 10 वर्षीय दोहते ने ही वीडियो कॉल करके नाना को बताया कि मम्मी जमीन पर गिर गई और मुंह से झाग निकल रही है। जब तक मायके वाले पहुंचे विवाहिता दम तोड़ चुकी थी।
कुरुक्षेत्र के सेक्टर-5 के कृष्णलाल ने थाना सिविल लाइन में एफआईआर दर्ज करवाई कि वह रोडवेज विभाग से इंस्पेक्टर रिटायर्ड है। उसकी तीन बेटियां हैं, बड़ी बेटी शालू (37) की शादी वर्ष 2006 में गांधी नगर ढांड रोड कैथल निवासी राजेंद्र से हुई थी। दहेज में बाइक दी थी। पति राजेंद्र व सास तुलसी देवी शालू से दहेज में गाड़ी लाने की मांग करते थे। बाद में रुपए की मांग शुरू कर दी। कृष्णलाल ने बताया कि वह हैसियत के अनुसार पैसा भेज देता था।
वर्ष 2017 में उसे पता चला कि राजेंद्र का एक लड़की के साथ गलत चक्कर है। इसके लिए राजेंद्र शालू के साथ मारपीट भी करता था। वर्ष 2019 में शालू की बाइपास सर्जरी हुई थी उसने ही पूरा खर्च दिया। 3.5 लाख रुपए राजेंद्र व उसकी मां तुलसी देवी को दिए जिसका रिकॉर्ड है। आरोप है कि शालू अपने पति व सास के व्यवहार से काफी परेशान थी।
24 दिसंबर को उसने रात 12 बजे पिता को फोन करके सूचना दी कि सास ने दूध को कोई जहरीली चीज डालकर उसे पीला दी है। मैं जा रही हूं। कृष्णलाल का आरोप है कि उसी समय 10 वर्षीय दोहते ने उसे फोन करके बताया कि मम्मी जमीन पर गिर गई है। जिसके मुंह से झाग निकल रहे हैं। दोहते ने उसे वीडियो कॉल करके सब दिखाया।
आरोप लगाया कि पति राजेंद्र के कहने पर सास तुलसी देवी ने उसकी बेटी शालू को जहर दिया। सूचना मिलते ही वह रात दो बजे रिश्तेदारों के साथ शालू के घर पहुंचा लेकिन जहां वह घर के आंगने में मृत अवस्था में पड़ी थी और नाक व मुंह से झाग निकल रहे थे।
पहले ही तोड़ देता रिश्ता तो आज बेटे जिंदा होते : पिता
शालू के पिता कृष्णलाल ने अपनी बेटी को याद करके रोते हुए बताया कि राजेंद्र के परिवार ने तो शादी से पहले ही बोल दिया था कि हमें दहेज में कार चाहिए। मैनें कहा था कि मेरी तीन बेटियां हैं और में कार नहीं बाइक दे सकता हूं। उस समय ससुराल वालों को बहुत समझाया और बाइक दी थी।
शादी से पहले ही रिश्ता तोड़ देता तो आज मेरी बेटी जिंदा होती। शादी के बाद भी राजेंद्र व उसकी मां शालू को दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे। कृष्णलाल ने बताया कि राजेंद्र के एक लड़की के साथ संबंध है। तुलसी देवी अपने बेटे राजेंद्र की दूसरी लड़की के साथ शादी करवाना चाहती थी।
मामले के जांच अधिकारी एसआई महावीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति राजेंद्र व सास तुलसी देवी के खिलाफ जहर देकर हत्या करने व साजिश रचने का केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS