पति के भांजे के साथ भाग गई तीन बच्चों की मां

पति के भांजे के साथ भाग गई तीन बच्चों की मां
X
महिला के पति ने पुलिस की शरण लेते हुए उसकी पत्नी की तलाश करने की गुहार लगाई है।

हरिभूमि न्यूज . गोहाना

बरोदा थाने के एक गांव में 3 बच्चों की एक मां अपने पति के जवान भांजे के साथ भाग गई। महिला के पति ने पुलिस की शरण लेते हुए उसकी पत्नी की तलाश करने की गुहार लगाई है। पीड़ित बरोदा थाने के एक गांव का है। उसका कहना है कि उसकी शादी 13 साल पहले हुई थी। अभी उसके 3 बच्चे हैं। व्यक्ति का कहना है कि उसकी बहन उससे बड़ी है। जीन्द जिले का उसका 21 साल का भांजा 4 महीने से उसके घर में रह रहा था। पीड़ित ने थाने की एक चौकी में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी पत्नी उसके जवान भांजे के साथ कहीं चली गई है।

Tags

Next Story