पर्वतारोही नरेंद्र ने फिर रचा इतिहास, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज

हरियाणा के हिसार जिले के गांव मिंगनी खेड़ा निवासी पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने इतिहास रचा है। नरेंद्र कुमार ने एक बार फिर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया। उन्होंने 15 अगस्त 2021 को हिमाचल प्रदेश में माउंट यूनम पीक (6111 मीटर) पर 151 फीट लंबा तिरंगा आजादी के 75वीं साल पर फहराया था और एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया।
इससे पहले नरेंद्र कुमार ने विश्व की चौथी सबसे ऊंची चोटी माउंट लहोत्से पर इसी साल मई में तिरंगा फहराया था। इसके अलावा पहले नरेंद्र कुमार ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर 5 दिन में 2 बार क्लाइंब करके एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं। इसके साथ इंडिया में बहुत माउन्ट क्लाइंब कर चुके है। उन्होंने अपना बेसिक माउंटेनरिंग कोर्स अटल बिहारी इंस्टीट्यूट मनाली से किया था और एडवांस कोर्स हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट दार्जिलिंग से किया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS