हरियाणा के पर्वतारोही ने रामेश्वरम से अयोध्या तक 2911 किलोमीटर दौड़कर बनाया रिकार्ड

हरियाणा के पर्वतारोही ने रामेश्वरम से अयोध्या तक 2911 किलोमीटर दौड़कर बनाया रिकार्ड
X
रामेश्वरम स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सात अक्टूबर को अभियान शुरू किया था।

हरिभूमि न्यूज : रेवाड़ी

जिले के गांव नेहरूगढ़ निवासी पर्वतारोही नरेंद्र कुमार यादव ने 7 अक्टूबर को शुरू हुई 'रन फॉर राम अल्ट्रा मैराथन' में रामेश्वरम से अयोध्या तक 2911 किलोमीटर दौड़ का रिकार्ड बनाकर भगवान श्रीराम को समर्पित किया है। रामेश्वरम स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सात अक्टूबर को अभियान शुरू किया था। इससे पहले पांच महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी फतेह चुके सैनिक कृष्ण के बेटे नरेंद्र ने दौड़ में बने अपने रिकार्ड को भगवान श्रीराम के चरणों में समर्पित किया।

इस मौके पर रॅन फॉर राम अल्ट्रा मैराथन के संयोजक डॉ. मंजीत कुमार के अलावा बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक सोहन सिंह सोलंकी, विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री व प्रांत संगठन मंत्री के साथ में समस्त प्रांत टोली व जिला टोली उपस्थित रही। नरेंद्र ने 2012 में पर्वतारोहण के बेसिक, 2013 मे एडवांस,2015 में ऐम०ओ०आइ० के साथ सभी कोर्स पास किए। 20 मई 2016 को नेपाल के रास्ते माउंट एवरेस्ट फतेह किया। अब तक 5 महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियों को फतह किया था। जिसमें माउंट एवरेस्ट, किलिमंजारो को दोबार, एलब्रुस को ट्रैवल्स में, कोजास्को व ऑस्ट्रेलिया की 10 सबसे ऊंची चोटियोंको फतह किया व दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी एकंकागुआ को फतेह किया है। पर्वतारोहण के क्षेत्र में 18 विश्व रिकॉर्ड स्थापित किए हैं अब अगला लक्ष्य, उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी देनाली है अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी विंसन है जिसके लिए तैयारी में लगे हुए हैं। पिछले वर्ष नरेंद्र को लॉस एंजिलिसडेवलपमेंटइंस्टिट्यूट,लॉस एंजिलिस ( यूनाइटेड स्टेट्स) की तरफ से डॉक्टर ऑफ मोटिवेशन की उपाधि से नवाजा गया।

प्रतिदिन 51 से 55 किलोमीटर की दूरी की तय

अल्ट्रा मैराथन में रामेश्वरम से अयोध्या तक सात राज्यों से होते हुए 2911 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए नरेंद्र ने प्रतिदिन 51 से 55 किलोमीटर की दूरी तय की। उनकी यह यात्रा तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश से होते हुए अयोध्या तक पहुंची।

Tags

Next Story