MP Arvind Sharma बोले : चंद्रयान 3 की सुरक्षित लैंडिंग पर पूरे विश्व में बजा भारत का डंका

- वैज्ञानिकों ने दिन-रात मेहनत कर देश का बढ़ाया गौरव
- चंद्रयान की लैंडिंग देखकर झूम उठे सांसद, समर्थकों के साथ लगाएं जयकारे
Rohtak : भाजपा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने चंद्रयान 3 सुरक्षित लैंडिंग को लेकर कहा कि आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। वैज्ञानिकों ने दिन रात मेहनत कर देश का गौरव बढ़ाया है। प्रधानमंत्री मोदी सम्मेलन में मौजूद होने के बाद भी उन्हें अपने वैज्ञानिकों की चिंता थी और उन्होंने पूरे देश को बधाई दी। देश ने एक इतिहास रचा है, जिसे आने वाली पीढ़िया याद रखेगी।
सांसद अरविंद शर्मा ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ चंद्रयान 3 का लाइव प्रसारण देखा और जैसे ही चंद्रयान की सफल लैंडिंग हुई, सांसद समर्थकों के साथ झूम उठे। उन्होंने कहा कि देश के लिए आज गौरव का दिन है और प्रत्येक भारतीय को इस कामयाबी पर गर्व है। आज प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के चलते विश्व में भारत को अलग पहचान मिली है। उन्होंने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को लेकर प्रदेश वासियों को बधाई दी और देश की इस कामयाबी का श्रेय वैज्ञानिकों को दिया।
चंद्रयान के सफल अवरोहण की बधाई : सिद्धार्थ औलिया
समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया ने चंद्रयान मिशन की अभूतपूर्व सफलता पर देश-विदेश के ओशोधारा के साधकों को बधाई दी। उन्होंने अपने ऑनलाइन संदेश में कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान के सफल अवरोहण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और सभी भारतवासियों को हार्दिक बधाई। हमारा राष्ट्र इस सफलता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में वैज्ञानिक और आध्यात्मिक रूप से विश्वगुरु के रूप में स्थापित हुआ है। इससे जहां भारत का हर नागरिक गौरवान्वित महसूस कर रहा है, वहीं विश्व में सनातन धर्म के सशक्तिकरण को और बल मिलेगा। ओशोधारा के साधकों की ओर से जसकरण, डॉक्टर नरेश ज्योति, आचार्य गोपाल, अर्चना पुंज, अनुपम,ओशो जागरण, वरुण छाबड़ा, नम्रता पांडे व ओशोधारा प्रेस मीडिया कोऑर्डिनेटर संदीप नैन ने देशवासियों को इस कामयाबी के लिए बधाई दी।
यह भी पढ़ें - Gurugram : विधायक मामन के घर पहुंची महिला, दूसरी पत्नी होने का किया दावा
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS