घोटालों को जोड़ने के लिए ही भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी : नायब सैनी

घोटालों को जोड़ने के लिए ही भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी : नायब सैनी
X
सांसद नायब सिंह सैनी (MP Nayab Singh Saini) ने कहा कि कांग्रेस ने देश पर लगभग 50 साल तक राज करने का काम किया है। इस दौरान कांग्रेस ने देश में भारत जोड़ो जैसी यात्रा निकालने और देश को मजूबत करने का काम नहीं किया।

हरिभूमि न्यूज. कुरुक्षेत्र। सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी केवल अपनी सरकार के दौरान हुए घोटालों को जोड़ने के लिए ही भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे है। इस यात्रा से राहुल यह साबित कर रहे है कि भारत अलग अलग टुकड़ों में बंट हुआ है जबकि भारत कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक एक सूत्र में बंदा हुआ है। इस देश की 562 रियासतों को जोड़ने का काम बल्लभ भाई पटेल द्वारा किया गया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की एक जूटता को मजबूती प्रदान की है। इस यात्रा को भारत जोड़ो नहीं अपितु भारत घोटालों को उजागर यात्रा के रुप में माना जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश पर लगभग 50 साल तक राज करने का काम किया है। इस दौरान कांग्रेस ने देश में भारत जोड़ो जैसी यात्रा निकालने और देश को मजूबत करने का काम नहीं किया। इस सरकार ने अपने कार्यकाल में हजारों करोड़ों रुपए के घोटाले करने काम किया 2013 में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल पर इतालवी चॉपर कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड से कमीशन लेने के आरोप लगे जिनमें अगस्ता वेस्टलैंड से भारत को 36 अरब रुपए के सौदे के तहत 12 हैलीकॉप्टर खरीदने थे,इतालवी कोर्ट में रखे गए 15 मार्च 2008 के एक नोट में इशारा किया गया था कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया इस वीआईपी चॉपर खरीद के पीछे अहम भूमिका निभा रही थीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने हर वर्ग के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने का काम किया है। इस बार भारत को जी 20 को नेतृत्व करने का मौका मिला है। इसके साथ देश व प्रदेश से भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए पार्दशी प्रणाली को लागू करने का काम किया है। इस मौके पर विधायक सुभाष सुधा उपस्थित थे।

Tags

Next Story