केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से मिले सांसद नायब सिंह सैनी: पटियाला से हरिद्वार तक 223 किलोमीटर फोरलेन सड़क बनाने की मांग

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से मिले सांसद नायब सिंह सैनी: पटियाला से हरिद्वार तक 223 किलोमीटर फोरलेन सड़क बनाने की मांग
X
सांसद सैनी ने कहा कि हरिद्वार से पटियाला तक का मार्ग काफी व्यस्तम मार्गों में से एक है। इस मार्ग पर बहुत अधिक ट्रैफिक रहता है और इस सड़क पर दुर्घटनाओं की हमेशा संभावना बनी रहती है। इस मार्ग का धार्मिक दृष्टि से भी बहुत अधिक महत्व है।

हरिभूमि न्यूज. कुरुक्षेत्र

सांसद नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी को पटियाला से हरिद्वार तक फोरलेन सड़क बनाने का प्रस्ताव सौंपा है और सरकार से मांग की है कि इस 223 किलोमीटर लंबी सड़क को बनाने से 4 राज्यों को आपस में जोड़ा जा सकता है। इस सड़क का व्यापारिक, धार्मिक और किसानों की दृष्टि से बहुत अधिक महत्व है।

सांसद नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी के समक्ष कुरुक्षेत्र, कैथल और यमुनानगर के लोगों की आवाज को बुलंद करते हुए कहा कि सरकार ने हमेशा से हरियाणा के लोगों की मांग को पूरा करते हुए कई राष्ट्रीय राजमार्गों को दिया है। इसी तरह केन्द्रीय मंत्री के समक्ष पटियाला से हरिद्वार तक सड़क बनाने का प्रस्ताव रखा। पटियाला से हरिद्वार तक फोरलेन की सड़क बनने से 4 राज्यों जिनमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उतराखंड को एक दूसरे के साथ जोडा जा सकता है। यह मार्ग 223 किलोमीटर लम्बा है और इस मार्ग का बहुत बडा हिस्सा उनके लोकसभा क्षेत्र कुरुक्षेत्र से यमुनानगर के बीच में पड़ता है। सांसद ने कहा कि हरिद्वार से पटियाला तक का मार्ग काफी व्यस्तम मागार्ें में से एक है। इस मार्ग पर बहुत अधिक ट्रैफिक रहता है और इस सड़क पर दुर्घटनाओं की हमेशा संभावना बनी रहती है। इस मार्ग का धार्मिक दृष्टि से भी बहुत अधिक महत्व है।

कुरुक्षेत्र शहर के लिए बनाया जाए बाईपास

सांसद नायब सिंह सैनी ने केन्द्रीय मंत्री को कुरुक्षेत्र शहर के लिए बाईपास सड़क के निर्माण के लिए मांगपत्र सौंपते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र के बीचोंबीच सड़क पर रोजाना जाम की स्थिति रहती है और यहां पर साल भर में लाखों पर्यटक आते है और गीता महोत्सव, सूर्य ग्रहण, सोमवती अमावस्या जैसे कार्यक्रम भी होते है। इसलिए कुरुक्षेत्र शहर के लिए जल्द से जल्द बाईपास बनवाया जाए।

Tags

Next Story