सांसद नायब सिंह सैनी ने सीएम मनोहर लाल की माैजूदगी में ग्रहण किया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पदभार

सांसद नायब सिंह सैनी ने सीएम मनोहर लाल की माैजूदगी में ग्रहण किया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पदभार
X
  • पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने सौंपा कार्यभार, मंगलसैल की प्रतिमा पर किए पुष्प अर्पित
  • कार्यकर्ताओं से निकट भविष्य में होने वाले चुनावों के लिए नायब सैनी ने कमर कसने का किया आह्वान

Rohtak : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा भाजपा में नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी को पदभार ग्रहण करवाया। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी एवं नवनियुक्त भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने डॉ. मंगल सैन की प्रतिमा की पुष्प अर्पित किए और भााजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल हुडा कॉम्पलेक्स स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित पदग्रहण समारोह में शिरकत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सरकार का पार्टी संगठन को हर संभव सहयोग मिलेगा तथा सभी एकजुट होकर एक दिशा में कार्य करते हुए पार्टी को और मजबूती देंगे। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी के संदर्भ में कहा कि उन्होंने अब तक अपने सभी दायित्वों को बखूबी निभाया तथा प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर भी वे नए आयाम स्थापित करते हुए पार्टी को बुलंदियों पर ले जाएंगे। उन्होंने निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष एवं नियुक्त राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ के प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल के बारे में कहा कि उनका यह कार्यकाल अतुलनीय एवं अद्वितीय रहा है। केंद्रीय सचिव के तौर पर प्रदेश संगठन को केंद्रीय संगठन में भी भागीदारी मिली है, जिसका प्रदेश भाजपा को लाभ होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि भविष्य में नगर निगम, लोकसभा व प्रदेश में विधानसभा के चुनाव के लिए सभी तैयार रहे।

उन्होंने कहा कि वे रोहतक में नायब सैनी तथा ओम प्रकाश धनखड़ के साथ एक टीम के रूप में कार्य कर चुके है तथा यह टीम पार्टी को और मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे तथा पार्टी की मजबूती को लेकर रणनीति तय करेंगे। भाजपा की प्रथम प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कमला वर्मा से लेकर सभी 13 अध्यक्षों ने पार्टी को मजबूती प्रदान की है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि पार्टी संगठन को सरकार का पूरा समर्थन मिलेगा। प्रदेश में 1980 से पार्टी संगठन कार्य कर रहा है तथा 1996 में परिवर्तन देखने को मिला, जब पार्टी मजबूत होकर उभरी।

बीजेपी में ही छोटे कार्यकर्ता को मिल सकता है बड़ा दायित्व : कृष्णपाल गुर्जर

केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी तथा नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव एवं निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को बधाई देते हुए कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी में ही छोटे से छोटे कार्यकर्ता को बड़े से बड़ा दायित्व मिल सकता है। पार्टी में क्षमता व योग्यता के अनुसार कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलता है। नायब सिंह सैनी को सरकार व संगठन का पूरा अनुभव है तथा उनके नेतृत्व में पार्टी और तेजी से आगे बढ़ेगी। उन्होंने निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने शानदार कार्य किया है तथा सक्रिय रूप से कार्यकर्ताओं के बीच रहकर पार्टी को मजबूत किया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिली कार्य करने की प्रेरणा : नायब सिंह सैनी

नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष व लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को देवतुल्य की संज्ञा देते हुए सिर झुकाकर प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी में उनकी योग्यतानुसार समय-समय पर अनेक दायित्व सौंपे, जिस पर उन्होंने हमेशा खरा उतरने का प्रयास किया। उन्हें मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ से कार्य करने की प्रेरणा मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 समाप्त की गई है, जो डॉ. मंगल सैन व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का मिशन था। उन्होंने सभी प्रदेश अध्यक्षों के योगदान का वर्णन करते हुए कहा कि उन्होंने सभी से बहुत कुछ सीखा है।

यह भी पढ़ें - Yamunanagar : श्रीपंचमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी की हत्या मामले में तीन गिरफ्तार

Tags

Next Story