कुरुक्षेत्र में सांसद खेल स्पर्धा का आगाज : सीएम मनोहर लाल ने भी लगाई दौड़, खेलो इंडिया का थीम सांग लांच, देखें PHOTO

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तम पुरा बाग से रविवार को सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ सीएम मनोहर लाल ने किया। सीएम ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में लगभग 5000 प्रतिभागी शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खेलो इंडिया का थीम सांग भी लांच किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कुरुक्षेत्र और कैथल के युवाओं के लिए आज अहम दिन है। खेल अच्छी प्रतिस्पर्धा और संगठन शक्ति सिखाते हैं, निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि युवा शब्द को उल्टा करें तो वायु, दोनों ही सही दिशा ओर गति से बड़े तो दोनों लाभदायक है। आओ देश के लिए काम करें, मिलकर आगे बढ़े ये संदेश आज लेकर जाएं। सीएम ने कहा कि खेलों के साथ साथ तकनीक से जुड़ना होगा, हमें सक्षम और सार्थक बनना होगा। मिल्खा सिंह से प्रेरणा लेनी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से हरियाणा खेलों इंडिया की मेजबानी करेगा।
खेलो इंडिया का थीम सांग लांच करते सीएम मनोहर और अन्य।
मनोहर लाल ने ख़ुद भी लगाई दौड़
मैराथन के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खुद भी ब्रह्मसरोवर परिसर पर दौड़ लगाई। उनके साथ खेल मंत्री संदीप सिंह, राज्य मंत्री कमलेश ढांडा व सांसद नायाब सैनी भी मौजूद रहे।
संबोधित करते सीएम मनोहर लाल।
खेलो इंडिया गीत का ऑडियो ट्रैक लांच
मुख्यमंत्री मनोहरलाल व खेल मंत्री संदीप सिंह ने खेलो इंडिया गीत का ऑडियो ट्रैक लांच किया। मंत्री कमलेश ढांडा, सांसद नायब सैनी, राजनैतिक सचिव कृष्ण बेदी व अन्य ने भी पोस्टर लांच में हिस्सा लिया। गाने पर इंडिया गोट टेलेंट की टीम ने जबरदस्त कोरियोग्राफी की। मुख्यमंत्री ने नन्हे कलाकार को अपने हाथों से उछालकर स्टंट भी किया।
दौड़ लगाती छात्राएं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS