महंत सतीश दास से गुप्त बात करना चाहते थे सांसद सुशील गुप्ता, लेकिन महंत बोले- गुप्ता जी वह गुप्त काम नहीं करते

महंत सतीश दास से गुप्त बात करना चाहते थे सांसद सुशील गुप्ता, लेकिन महंत बोले- गुप्ता जी वह गुप्त काम नहीं करते
X
महंत सतीश दास भी अब राजनीति के मंजे हुए खिलाड़ी हो चुके हैं। पहले ही झटके में उन्होंने हां नहीं बोली। वे इशारों ही इशारों में गुप्ता जी को बहुत कुछ कह गए। राजनैतिक बात चली तो महंत सतीश ने हंसी मजाक भी किया।

राज कुमार बड़ाला : महम

आम आदमी पार्टी के नेता राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता रविवार सुबह अपने ननिहाल में (सैमाण गांव) पहुंचे। यहां उन्होंने गांव के सतगुरु मंदिर में मत्था टेका और यहां के महंत सतीश दास से आशीर्वाद लिया। महंत सतीश जहां एक महंत हैं, वहीं वे राजनीति के भी खिलाड़ी हैं। वे इनेलो की टिकट से महम हलके से चुनाव भी लड़ चुके हैं। जाहिर है कि जब दो राजनेता मिलते हैं तो राजनीतिक चर्चा होना भी स्वभाविक है। सुशील गुप्ता ने उनसे आम आदमी पार्टी में शामिल होने का आग्रह किया।

वहीं महंत सतीश दास ने शिष्टाचार के मुताबिक उनकी आवभगत की और जाते समय उनको मंदिर का प्रसाद भी भेंट किया। इस मुलाकात के कोई व्यक्ति कुछ भी मायने निकाले। लेकिन यह हकीकत है कि यह आम आदमी पार्टी ने उनको अपनी पार्टी में शामिल करने का पहला प्रयास किया है। लेकिन महंत सतीश दास भी अब राजनीति के मंजे हुए खिलाड़ी हो चुके हैं। पहले ही झटके में उन्होंने हां नहीं बोली। वे इशारों ही इशारों में गुप्ता जी को बहुत कुछ कह गए। राजनैतिक बात चली तो महंत सतीश ने हंसी मजाक भी किया।

महंत सतीश दास ने गुप्ता से कहा कि वे गुप्त कुछ भी नहीं रखते हैं। कहा कि पहले यहां के बड़े बड़े नेताओं से संपर्क कर उनको शामिल करने का प्रयास करें। यदि सही आदमी मिल जाए तो ठीक है वरना यहां उनसे आशीर्वाद लेने आ जाना। लेकिन यह तो समय ही बताएगा कि महंत सतीश दास व सांसद सुशील गुप्ता की यह मुलाकात क्या रंग लाएगी। लेकिन उनको आम आदमी पार्टी के नेताओं ने अपनी पार्टी में शामिल करने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

Tags

Next Story