मुकेश खन्ना बने हरियाणा शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष

मुकेश खन्ना को हरियाणा ओलंपिक संघ (एचओए) से मान्यता प्राप्त एवं वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयकर छूट प्राप्त हरियाणा शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष बनाये गये है। अब आगे शक्तिमान मुकेश खन्ना को नेशनल शतरंज महासंघ का अध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव रखा गया।
एचसीए महासचिव कुलदीप ने बताया कि उनके नेतृत्व में पेरिस ओलंपिक 2024 में शतरंज की बिसात बिछेगी। कोरोना के कारण भले ही 2020 टोक्यो ओलंपिक में शतरंज को जगह नही मिल सकी, लेकिन पेरिस ओलंपिक 2024 में शतरंज को शामिल करने की कवायद तेज हो गई है। हाल ही में हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) के संस्थापक अध्यक्ष वी एन राय आईपीएस पूर्व महानिदेशक बीएसएफ भारत सरकार, टीएल सत्यप्रकाश आईएएस हरियाणा सरकार, अश्विन शेणवी आईपीएस सीबीआई भारत सरकार, एचसीए महासचिव कुलदीप संग अन्य पदाधिकारियो की आनलाइन बैठक में इस पर चर्चा की गई।
एचसीए महासचिव कुलदीप ने बताया कि टोक्यो ओलंपिक 2020 में शतरंज शामिल होने की पूरी संभावना थी, लेकिन कोरोना के चलते नही हो पाया। अब पेरिस ओलंपिक 2024 में शतरंज को शामिल कराने के लिये विश्व शतरंज महासंघ व आईओसी के बीच लगातार वार्ता चल रही है। विश्व शतरंज महासंघ की स्थापना 1924 में ही हुई थी। अब 2024 में विश्व शतरंज महासंघ के 100 साल भी पूरे होने वाले है। यही कारण है कि नेशनल व इंटरनेशनल स्तर पर शतरंज से जुडे सभी संगठन आईओसी से लगातार वार्ता कर रहे है ताकि ओलंपिक में शतरंज को जगह मिल सके।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS