नगर निगम उपचुनाव : भाजपा उम्मीदवार की मनोहर जीत, विपक्ष को केवल 314 वोट मिले

नगर निगम उपचुनाव : भाजपा उम्मीदवार की मनोहर जीत, विपक्ष को केवल 314 वोट मिले
X
सारा विपक्ष इस चुनाव को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का चुनाव देख रहा था। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी करनाल में कार्यक्रम करके अपनी जोर अजमाइस की थी।

हरिभूमि न्यूज : करनाल

नगर निगम करनाल के वार्ड 7 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सरिता कालड़ा को मनोहर जीत मिली है। वार्ड 7 में भाजपा ने अपने चुनाव चिह्न पर सरिता कालड़ा को उतारा था। भाजपा उम्मीदवार के चुनाव में उतरते ही पूरा विपक्ष हराने के लिए एकजुट हो गया और इतना ही.नहीं काग्रेस सहित सभी राजनीतिक पार्टियों ने आजाद उम्मीदवार को समर्थन दे दिया। सारा विपक्ष इस चुनाव को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का चुनाव देख रहा था। चुनाव में अपने समर्पित उम्मीदवार के प्रचार में विपक्षियों ने जी तोड़ मेहनत की। चुनाव के लिए 13 बूथ बनाए गए थे और 4253 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिनमें से भाजपा उम्मीदवार सरिता कालड़ा को 3907 मत, नीरज को 314 मत और नोटा को 32 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार 3593 मतों से विजयी रही।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी करनाल में कार्यक्रम करके अपनी जोर अजमाइस की परन्तु मुख्यमंत्री व स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की जुगलबंदी के सामने सब बौनै दिखाई दिए। इस मनोहर.जीत के लिए कार्यकर्ताओं को चारों ओर से बधाई मिल रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी इस जीत के लिए जहां भाजपा उम्मीदवार को बधाई दी वहीं कार्यकर्ताओं मे भी जोश भरा। नगर निगम वार्ड नंबर 7 के चुनाव रिटर्निंग अधिकारी गगनदीप सिंह ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार करनाल नगर निगम के वार्ड 7 की खाली सीट पर चुनाव आयोजित किया गया। चुनाव शांतिपूर्ण आयोजित हुआ।

Tags

Next Story